फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सदमा' से लेकर 'मॉम' तक 300 फिल्मों में दिखीं श्रीदेवी, ये 5 फिल्में जो अमर हो गईं

Sun, 25 Feb 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
veteran actress sridevi passes away at 54 here is 5 blockbuster film of her
श्रीदेवी
बॉलीवुड में रूप की रानी के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में शनिवार देर रात निधन हो गया। श्रीदेवी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
veteran actress sridevi passes away at 54 here is 5 blockbuster film of her
sridevi
श्रीदेवी ने अपनी दिलकश अदाओं और चुलबुले अंदाज से सबके दिलों में एक खास जगह बनाई। साल 1983 में आई फिल्म ‘सदमा’ से श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान मिली। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ कमल हासन थे। फिल्म के एक गाने में कमल हासन, श्रीदेवी को एक लोरी ‘सुरमई अँखियों में’ गाकर सुनाते हैं। इन दोनों का ये गाना काफी पसंद किया जाता है।


 
veteran actress sridevi passes away at 54 here is 5 blockbuster film of her
श्रीदेवी
2017 में श्रीदेवी को फिल्मों में 50 साल पूरे हुए थे। श्रीदेवी की सफलता के पीछे हिम्मतवाला फिल्म का सबसे बड़ा हाथ है। हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को घर घर में फेमस किया था वरना कौन श्रीदेवी को जानता था। इससे पहले उनकी फिल्म सोलहवां सावन आई थी जो फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
veteran actress sridevi passes away at 54 here is 5 blockbuster film of her
श्रीदेवी
मिस्टर इंडिया
श्रीदेवी की यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ो तक कई लोगों द्वारा पसंद की गई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 1987 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।
विज्ञापन
veteran actress sridevi passes away at 54 here is 5 blockbuster film of her
श्रीदेवी
लम्हे
श्रीदेवी की यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा द्वारा किया गया था। इस फिल्म की कहानी 1986 में रिलीज हुई फिल्म अनोखा रिश्ता से इंस्पायर थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed