शुद्ध देसी रोमांस से अपना करियर शुरू करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने काम के साथ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर फैंस को खूब पसंद आती है। उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ाने के लिए काफी रहता है। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना जीरो फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ तो कर ही रहे हैं वहीं कुछ ने वाणी को खाने-पीने की सलाह दे डाली।
Instagram: वाणी कपूर ने शेयर की जीरो फिगर फ्लॉन्ट करते हुए फोटो, फैंस बोले-'कुछ खाया-पिया करो'
वाणी कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, समर प्रीव्यू! इन तस्वीरों में वाणी येलो कलर की बिकनी में फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और एक के बाद एक दिल और फायर वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो वाणी कपूर हाल ही में फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आईं थीं और अब वह शमशेरा में एक्टर रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। शमशेरा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। रणबीर और वाणी के अलावा शमशेरा में एक्टर संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।