फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति से तलाक के बाद अब इस अभिनेता को डेट कर रही टीवी की 'तपस्या', ये है आगे का प्लान

Mon, 19 Aug 2019 11:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Aug 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Uttaran actress Rashami Desai dating actor Arhaan Khan after divorce from Nandish Sandhu
Rashami Desai,Arhaan Khan - फोटो : amar ujala
धारावाहिक 'उतरन' से लाखों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री रश्मि देसाई पति नंदीश संधू से अलग होने के बाद एक बार फिर से लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार इन दिनों रश्मि देसाई हीरा व्यापारी और अभिनेता अरहान खान को डेट कर रही हैं। इन दोनों को अक्सर साथ देखा गया है।
Uttaran actress Rashami Desai dating actor Arhaan Khan after divorce from Nandish Sandhu
rashami desai - फोटो : file photo
खबरों के अनुसार अरहान खान और रश्मि देसाई साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को टीवी अभिनेता प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में भी साथ देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अरहान खान और रश्मि देसाई के करीबी दोस्त ने बताया कि ये दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं दोनों साथ में ज्यादातर समय बिताना पसंद करते हैं। 

पढ़ें: इस गंभीर बीमारी की वजह से 'तपस्या' की हालत हो गई ऐसी, लाइमलाइट से रहने लगीं दूर
Uttaran actress Rashami Desai dating actor Arhaan Khan after divorce from Nandish Sandhu
रश्मि देसाई - फोटो : file photo
वहीं अरहान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर रश्मि देसाई भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि,' अरहान परिवार की तरह मेरा बहुत अच्छा दोस्त हैं।' उनके इस बयान की भी काफी चर्चा हो चुकी है। दूसरी ओर ऐसी भी खबरें हैं कि अरहान खान और रश्मि देसाई को छोटे पर्दे पर विवादित टीवी शो बिग बॉस के सीजन 13 के लिए संपर्क किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttaran actress Rashami Desai dating actor Arhaan Khan after divorce from Nandish Sandhu
Rashami Desai,Nandish Sandhu - फोटो : social media
गौरतलब है कि रश्मि देसाई ने साल 2012 में अभिनेता नंदीश संधू के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नंदीश संधू से साल 2015 में तलाक ले लिया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने टीवी धारावाहिक 'उतरन' में साथ काम किया था। शो में इन दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इन दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए में भाग लिया था। 

पढ़ें: दृष्टि धामी से लेकर निया शर्मा तक, इन 6 अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Uttaran actress Rashami Desai dating actor Arhaan Khan after divorce from Nandish Sandhu
Rashmi Desai - फोटो : file photo
आपको बता दें कि रश्मि पिछले कुछ समय से सोरायसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। रश्मि के मुताबिक, बीमारी की वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया। डॉक्टरों ने उन्हें दिन में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी क्योंकि धूप से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed