आजादी के जश्न के साथ-साथ देशभर में भाई-बहन का त्योहार रक्षा बंधन भी मनाया जा रहा है। बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री के सितारे हर कोई सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) की तस्वीरें पोस्ट कर रहा है। इसमें दृष्टि धामी (Drashti Dhami) से लेकर रश्मि देसाई (Rashami Desai) का नाम शामिल हैं। जानिए आखिर किस सेलिब्रिटी ने किस तरह से इस त्योहार को मनाया।
दृष्टि धामी से लेकर निया शर्मा तक, इन 6 अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दृष्टि ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है तो वहीं उनके भाई सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। तस्वीर में दृष्टि खुश नजर आ रही हैं।
Happy rakshabandhan everyone !!!! ♥️🤗♥️ @jaisheeldhami @vibhutidhami
A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti) on
'तू आशिकी' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी ने भी अपने भाई के साथ तस्वीर पोस्ट की। खास बात है कि तस्वीर में भाई-बहन दोनों ने एक ही रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है।
Happy Independence Day🇮🇳 #jaihind #proudindian Happy Raksha Bandhan ❣️
A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29) on
इस खास मौके पर निया शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में निया भाई के राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही गाना गाते हुए भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में निया जो गाना गा रही हैं उससे उनका गहरा कनेक्शन है क्योंकि उनके सीरियल का नाम भी वही था। गाने के बोल हैं- 'एक हजारों में मेरी बहना है।'
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on
टीवी अभिनेत्री आशका गोरडिया ने भी भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आशका साड़ी पहने हुई हैं। आशका इस वक्त 'डायन' सीरियल में नजर आ रही हैं। इससे पहले 'नागिन 2' में भी महेशमती की रानी का रोल निभाया था।
@esgee95 ❤️ Happy Rakshabandhan from us to you!
A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on