तमाम विरोधों और हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच 'पद्मावत' बॉक्सऑफिस में जमकर कमाई कर रही है। न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। विदेश में रह रहे भारतीयों के बीच 'पद्मावत' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर थियेटर के बाहर हाउसफुल का बोर्ड टंगा मिलता है।
यूएस के सेन फ्रांसिस्को में तो एक परिवार ने पूरा थिएटर ही बुक करा लिया। इतना ही नहीं 'पद्मावती' के कैरेक्टर्स के परिधान में सजधज कर सभी ने न सिर्फ फिल्म का लुत्फ उठाया बल्कि घूमर सॉन्ग में डांस भी किया।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनलिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में कोमल ने लिखा कि, 'सेन फ्रांसिस्को के परिवार ने पद्मावत पूरे पारंपरिक परिधान में देखा। आप भी देखिए इनका धमाल
इतना ही नहीं यूएस में ही एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) में चार्लोट हॉर्नेट्स और मियामी हिट्स के मैच के दौरान भारतीय और अमेरिकन डांसर्स ने घूमर गाने पर जमकर डांस किया। जिसके बाद वहां मौजूद फैंस भी चीयर लीडर्स के फिल्म के इस गाने पर नाचने लगे।