'बिग बॉस 13' के रनर अप आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस साथ में एक म्यूजिक वीडियो में काम कर रहे हैं। पिछले दिनों सेट से कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिली। फैंस को आसिम और जैकलीन की जोड़ी काफी पसंद आई। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम से भी तस्वीरें शेयर की थीं जिसपर कई सितारों ने कमेंट किए।
जैकलीन और आसिम को साथ देख कपल मान बैठीं ये अभिनेत्री, तस्वीरों पर किया कमेंट
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जब जैकलीन की ये तस्वीरें देखीं उन्होंने भी कमेंट किया। उर्वशी ने लिखा- 'क्यूट कपल'। साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

आसिम और जैकलीन की जोड़ी को भले ही उर्वशी को पसंद आया हो लेकिन उर्वशी ने जिस तरह से कमेंट किया वो शायद हिमांशी खुराना को पसंद ना आए। बता दें कि आसिम रियाज असल जिंदगी में 'बिग बॉस 13' की ही कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना को डेट कर रहे हैं।
@asimriaz77.official pls smile more it suits you!! 😋😋 new song coming out soon!!! @tseries.official
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
जैकलीन और आसिम जिस गाने की शूटिंग कर रहे हैं वो एक होली सॉन्ग है। टी सीरीज के इस गाने की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हुई है। हाल में इस गाने की शूटिंग हुई जिसके सेट की तस्वीरों में जैकलीन गुलाबी रंग के लहंगे और भारी आभूषण पहने दिख रही हैं। इनमें कुछ फोटो में जहां वह इतराती हुई पोज दे रही हैं तो वहीं कुछ फोटो में वह डांस प्रैक्टिस करती दिख रही हैं।
सेट से सामने आई दूसरी तस्वीरों और वीडियो में आसिम और जैकलीन दोनों नजर आ रहे हैं। इसमें जैकलीन का लुक तो वही है और आसिम सफेद रंग के कपड़ों में दिख रहे हैं। उनके शर्ट पर रंग भी लगा हुआ है। इसके साथ ही वह यह भी बता रहे हैं कि वे दोनों इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद पॉपुलैरिटी भुनाने में नाकामयाब रहे ये पांच कंटेस्टेंट, हो गए गुमनाम