जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक कार्यक्रम में पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर सवाल उठाए। पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय एयरफोर्स के हमले के बाद प्रियंका ने अपने ट्वीट में 'जय हिंद, भारतीय सेना' लिखा था। इसके बाद महिला का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत होते हुए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भी यूनिसेफ (UNICEF) को चिट्ठी लिखकर प्रियंका चोपड़ा को हटाने की मांग की। अब इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने प्रियंका का समर्थन किया है।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने इस मामले में बात की है। प्रवक्ता के अनुसार, 'संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा किसी भी मुद्दे पर बोलने का अधिकार रखती हैं। अगर वो अपनी निजी राय रखती हैं तो वो किसी भी मुद्दे पर बोल सकती हैं।'
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक (Stephane Dujarric) ने कहा कि 'उनके निजी विचार या कामों को यूनिसेफ से जोड़कर नहीं देख सकते। हां, जब वो यूनिसेफ की ओर से बोलती हैं, तो हम उनसे यूनिसेफ के निष्पक्ष पदों का पालन करने की अपेक्षा करते हैं।'
4 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
इससे पहले पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने एक खत यूनीसेफ को लिखा। इस खत में शिरीन ने लिखा है कि 'प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर से भारत सरकार की कश्मीर नीतियों का समर्थन किया है। इसके साथ ही परमाणु हमले की धमकी का समर्थन किया है। यह सब पूरी तरह से शांति और सद्भावना के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रियंका को शांति और सद्भावना बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है।'
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के जवाब से बौखलाया पाकिस्तान, अभिनेत्री के खिलाफ उठाया ये कदम
5 of 5
Ayushmann Khurrana, Priyanka Chopra
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में बयान दिया है। आयुष्मान खुराना ने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा हमारे देश की बहुत अच्छी प्रतिनिधि हैं। वह भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का बड़ा चेहरा हैं।' जावेद अख्तर ने कहा है कि 'कश्मीर पर केंद्र सरकार के हालिया फैसले के समर्थन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय नागरिक होने के नाते जो विचार रखे, वह स्पष्ट रूप से एक भारतीय के नजरिए से उनके विचार हैं।'