टीवी की दुनिया में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा (Aishwarya Sakhuja) की 'उजड़ा चमन' (Ujda Chaman) फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के रिलीज होते ही ऐश्वर्या ने अपने बारे में बड़ा खुलासा किया है। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बताया।
2 of 5
Aishwarya Sakhuja
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या सखुजा ने यह खुलासा बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में किया। ऐश्वर्या ने कहा- 'मैं हमेशा अपने पिता से मजाक करती हूं कि उन्होंने कैसा डिफेक्टिव बच्चा पैदा किया है। मेरे दिल में जन्म से ही छेद है। कई तरीके की बीमारियों से जूझ रही हूं। मुसीबतों ने बहुत सारी बातों को जीवन में उतार चढ़ाव दिया है। मैं अपने शरीर का सम्मान करती हूं। अब काम से ज्यादा प्राथमिकता स्वास्थ्य और खुशी को देती हूं।'
3 of 5
aishwarya sakhuja
- फोटो : aishwarya sakhuja
ऐश्वर्या सखुजा ने साल 2008 में 'हैलो कौन?पहचान कौन' से टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'लिफ्ट करा दे', 'सास बिना ससुराल', 'मैं ना भूलूंगी' सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा कई शोज को होस्ट भी किया। जिसमें 'नच बलिए शामिल है। इसके साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन सात में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा भी ले चुकी हैं।
4 of 5
aishwarya sakhuja
- फोटो : aishwarya sakhuja
ऐश्वर्या आखिरी बार सीरियल 'चंद्रशेखर' में नजर आई थीं। 'उजड़ा चमन' फिल्म से पहले ऐश्वर्या 'यू आर माई जान' फिल्म में नजर आई थीं। 'उजड़ा चमन' फिल्म ऐश्वर्या सखुजा के अलावा सनी सिंह, मानवी गगरू, अतुल कुमार, शारिब हाशमी, करिश्मा शर्मा और सौरभ शुक्ला शामिल हैं।
5 of 5
उजड़ा चमन
- फोटो : सोशल मीडिया
'उजड़ा चमन' फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म आज रिलीज हो गई है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'उजड़ा चमन' को पांच में से डेढ़ स्टार मिले हैं।
यह भी पढ़ें- 30 साल पहले जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को असलियत में मारे थे 17 थप्पड़, वजह हैरान करने वाली