{"_id":"621395245a5b7b1c6d3e2f98","slug":"tv-actress-nisha-rawal-is-the-first-confirmed-contestant-of-kangana-ranaut-reality-show-lockupp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में पहली कैदी बनीं निशा रावल, पति करण मेहरा संग विवाद को लेकर बटोर चुकी हैं लाइमलाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में पहली कैदी बनीं निशा रावल, पति करण मेहरा संग विवाद को लेकर बटोर चुकी हैं लाइमलाइट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निशा रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी बेबाकी से अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ाए हैं। कंगना के अंदाज के आगे अब तक कोई नहीं टिक पाया है और अब कंगना अपने इसी धाकड़ अंदाज के साथ रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, जिसमें कंगना अपनी जेल में मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों पर अत्याचार करती हुई नजर आएंगी। कंगना की जेल में 16 सेलिब्रिटीज कैद होंगे, जिन्हें कंगना अपने इशारों पर नचाती हुई नजर आएंगी। कंगना की जेल की पहली कंफर्म कैदी का नाम सामने आ गया है।
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस निशा रावल कंगना रणौत की जेल की पहली कैदी हैं। इस बात की जानकारी मेकर्स ने एमएक्स प्लेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर दी गई है। इस वीडियो में निशा जेल में कैद होती हुई दिख रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
निशा रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो में देखा जा सकता है कि निशा रावल असली कैदी की तरह हाथ में एक बोर्ड लेकर नजर आ रही हैं। इसके बाद कंगना रणौत के जेल को दिखाया जाता है और फिर कंगना रणौत निशा रावल को हथकड़ी पहनाती हैं। इस दौरान निशा अपने हाथों में हथकड़ी को देखकर हैरान और परेशान नजर आती हैं।
निशा रावल ने भी इस प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निशा ने बता दिया है कि वह इस शो के जरिए अपनी संस्कारी बहू वाली टीवी की इमेज को तोड़ने वाली हैं। निशा ने लिखा, ‘बहुत हुआ डेली सोप का ड्रामा, अब शुरू होगा मेरी लाइफ में असली ड्रामा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निशा रावल, करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले निशा रावल अपनी पर्सलन लाइफ की वजह से काफी लाइमलाइट में आई थीं। निशा ने पॉपुलर एक्टर करण मेहरा संग साल 2012 में शादी रचाई थी। उन्होंने बीते साल अपने पति करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान करण को जेल तक जाना पड़ गया था। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप’ 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। ये शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर लाइव स्ट्रीम होगा, जिसमें कंगना की जेल में 16 कंटेस्टेंट्स बंद होंगे। कंगना अपने इस शो का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। दूसरी तरफ फैंस भी एक्ट्रेस के इस शानदार शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।