टीवी एक्टर राम कपूर के 9 साल के बेटे को ऑस्कर मिला है। उन्हें यह अवार्ड जबरदस्त एक्टिंग करने के चलते मिला है। बता दें कि राम कपूर खुद एक बड़े कलकार है। वे छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुक हैं।
आपको बता दें कि सिर्फ राम ही नहीं बल्कि उनके 9 साल के बेटे भी एक्टिंग में अव्वल हैं और उन्हें इसके लिए ऑस्कर भी मिला है।
राम ने ट्विटर पर एक सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर की है। यह सर्टिफिकेट उन्हें स्कूल में एक्टिंग और ड्रामा के लिए मिला है। जहां एक सर्टिफिकेट पर ऑस्कर लिखा हुआ है।
राम के बेटे का नाम अक्श है और वो क्लास 3 में पढ़ते हैं। उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन दिया है- मेरे 9 साल के बेटे ने मुझे अभी यह दिखाया और कहा मेरे पास ऑस्कर है और आपके पास नहीं है। राम एक कॉमेडी शो में भी दिखाई दे रहे हैं। राम हाल ही में Alt Balaji के वेब सीरीज 'करले तू भी मोहब्बत' में दिखे थे।