एक्ट्रेस वाणी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ‘बेफिक्रे’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसी फिल्मों में उनके काम को सराहा भी गया है। लेकिन वे इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर करने के चलते ट्रोल हो गई है.....आइए देखते हैं कौनसी है यह तस्वीर...
बता दें कि बॉलीवुड में कोई ना कोई एक्ट्रेस ट्रोल होती नजर आती हैं। ऐसे में इस कड़ी में एक बार फिर वाणी कपूर शामिल हो गई हैं। उन्होंने इयरफोन लगाकर सेल्फी ली है और स्पोर्ट्स वियर पहन रखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा – कुछ इस तरह से दिन का अंत। इसके बाद वाणी की फोटो पर लोगों के भद्दे-भद्दे कमेंट्स की बरसात होना शुरू हो गया है।
सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स की बाढ़ में पहला कमेंट यह है कि 'जब तुम वर्कऑउट करती हो तो लिपस्टिक लगाती हो।' एक ने लिखा कि श्रीदेवी की मिट्टी में नहीं गई? एक ने तो यह लिखा कि देवीजी जी शर्म करो।
इतना ही नहीं फोटो पर कमेंट्स के साथ-साथ आपत्तिजनक बातें भी लिखी जा रही हैं। बुधवार को वाणी के द्वारा अपलोड की गई इस फोटो को 1 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। बता दें कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब वाणी को ट्रोल किया गया हो इससे पहले भी उन्हें इसका सामना करना पड़ा है।
वाणी काअभी फिल्मी करियर बहुत छोटा है और वह अभी तक दो ही फिल्मों में दिखाई दी हैं। खबर आ रही थी कि उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया है। फिल्म को विशाल भारद्वाज डायरेक्टर कर रहे हैं। लेकिन वाणी और डायरेक्टर की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं आई है।