बॉलीवुड में कई बार एक फिल्म किसी भी एक्टर को रातों-रात स्टार बना देती है। तो कभी पहचान तक नहीं दिला पाती। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जो एंट्री तो धमाकेदार करते हैं लेकिन उसके बाद भी उनका सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल पाता है। ऐसे ही एक अभिनेता हैं जिनकी साल 2001 में आई पहली फिल्म ने फैन्स के बीच तहलका मचा दिया था। लेकिन फिर भी ये अभिनेता अपना सिक्का बॉलीवुड में जमा नहीं पाया। ये अभिनेता हैं प्रियांशु चटर्जी।
बॉलीवुड अभिनेता प्रियांशु चटर्जी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रियांशु ने साल 2001 में आई फिल्म 'तुम बिन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने प्रियांशु को रातों-रात बड़ा सितारा बना दिया था। इस फिल्म के बाद प्रियांशु हर अखबार की सुर्खियां बन गए थे। उनके फैन्स उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते थे। प्रियांशु का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।
3 of 5
प्रियांशु चटर्जी
- फोटो : Social Media
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'तुम बिन' 13 जुलाई 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियांशु के साथ अभिनेत्री संदली सिन्हा और राकेश बापट भी नजर आए थे। फिल्म में संदली और प्रियांशु की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद प्रियांशु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लड़कियां उनकी बहुत ज्यादा फैन हो गई थीं। उन्होंने बताया कि, 'फिल्म की रिलीज के बाद मेरा ऑटो से निकलकर मॉल तक जाना मुश्किल हो गया था। मेरी फीमेल फैन्स मुझे छूने के लिए मेरे आस-पास ही रहती थीं।'
4 of 5
प्रियांशु चटर्जी
- फोटो : Social Media
प्रियांशु की पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेसनल लाइफ फैन्स उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते थे। पहली ही फिल्म से इस तरह का क्रेज फैन्स के बीच ले आना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन ये क्रेज हमेशा नहीं बना रहता है। ऐसा ही प्रियांशु के साथ भी हुआ। बॉलीवुड को पहली ही हिट फिल्म देने के बाद, इतनी फैन फॉलोइंग होने के बाद भी प्रियांशु को कोई बड़ा ऑफर नहीं आया। उन्होंने जो भी रोल या फिल्में की उन्हें दर्शकों ने नकार दिया।
5 of 5
प्रियांशु चटर्जी
- फोटो : Social Media
फिल्म 'तुम बिन' के बाद प्रियांशु ने साल 2003 में 'आपको पहले भी कहीं देखा है', 'दिल का रिश्ता', 'पिंजर', साल 2004 में 'जूली', 'मदहोशी', साल 2005 में 'कोई मेरे दिल में है', साल 2008 में 'भूतनाथ', साल 2013 में 'राजधानी एक्सप्रेस', 2015 में 'हेट स्टोरी 3', और साल 2017 में फिल्म 'बादशाहो' में नजर आए थे। हालांकि एक फिल्म के अलावा प्रियांशु की किसी भी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी दमदार आमद नहीं दी।