अभिनेत्री तृप्ति शंखधर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। तृप्ति ने अपने पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है, साथ ही कहा कि अगर जल्दी ही कुछ नहीं किया गया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। जिसके बाद वो अपनी मां के साथ घर से भाई गईं। तृप्ति ने एक वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाई है।
2 of 5
तृप्ति शंखधर
- फोटो : instagram/triptishankhdhar
अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए वीडियो में तृप्ति कहती हैं कि 'मेरे पिता का नाम राम रतन शंखधर है। उन्होंने मेरे बाल पकड़कर खींचे और मुझे बहुत मारा है।' इसके साथ तृप्ति ने अपने हाथ पर चोट के निशान दिखाए।
3 of 5
तृप्ति शंखधर
- फोटो : instagram/triptishankhdhar
बरेली की रहने वालीं तृप्ति कहती हैं कि 'उन्होंने मुझे मुंबई भेजा था। मेरी एक ही फिल्म रिलीज हुई है। वो मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं कि शादी कर लो। मैं केवल 19 साल की हूं। कोई 28 साल का लड़का है, उससे शादी करने के लिए कह रहे हैं। वरना वो मुझे मार डालेंगे। आज उन्होंने साफ कहा कि वो मुझे और पूरे परिवार को मार डालेंगे। मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। मैंने पुलिस से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाया। वो हर दिन सबको प्रताड़ित करते हैं।'
4 of 5
तृप्ति शंखधर
- फोटो : instagram/triptishankhdhar
वीडियो में तृप्ति अपनी मां को दिखाती हैं और कहती हैं कि उनके पिता ने उनकी मां को भी बहुत मारा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब वो क्या करें। एक अन्य वीडियो में तृप्ति ने बताया कि 'हम लोग अपनी मर्जी से भागे हैं। मेरे पिता कुछ भी कह सकते हैं कि हमें किडनैप कर लिया गया है। वो हमें ढूंढ़ सकते हैं और हमारी हत्या कर सकते हैं। हम अपनी मर्जी से खुद अकेले भागे हैं।' तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो वीडियो पोस्ट किए थे हालांकि बाद में उन्हें हटा लिया गया।
5 of 5
तृप्ति शंखधर
- फोटो : instagram/triptishankhdhar
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति ने एकता कपूर के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 'देव-2', 'परमावतार श्री कृष्ण', 'जिंदगी यू टर्न', 'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में काम किया है। तृप्ति फिल्म 'जजमेंटल है क्या' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में राजकुमार राव और कंगना रनौत की मुख्य भूमिका थी।