{"_id":"6a98ddea7c1b37050a0f4abc","slug":"toxic-box-office-collection-day-8-know-total-earning-of-hanuman-ansh-and-irumudi-2026-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: फिर 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', 27वें दिन कमा डाले इतने करोड़, जानें 'इरुमुडी' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: फिर 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', 27वें दिन कमा डाले इतने करोड़, जानें 'इरुमुडी' का हाल
Thu, 03 Sep 2026 08:09 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:09 AM IST
सार
Box Office Collection: दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' 500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ती दिख रही है। जानिए 'इरुमुडी' और 'आवारापन 2' ने कितना कमाया है।
विज्ञापन
हनुमान अंश, टॉक्सिक
- फोटो : अमर उजाला
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की कमाई अब घटने लगी है। 27 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई बेहतर हुई है। इस फिल्म की कमाई अब 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ने लगी है। 'इरुमुडी' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का कलेक्शन लाखों में आ गया है।
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' की आठवें दिन की कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है।
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, मगर अब इसकी कमाई घटने लगी है।
- पहले दिन इस फिल्म ने 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
- पहले हफ्ते में इसने 229.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- आठवें दिन इस फिल्म ने 5.10 करोड़ रुपये कमाए।
- इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 234.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' कर रही कमाल
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 26वें दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 27वें दिन इसने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 26वें और 27वें दिन इसकी कमाई 'टॉक्सिक' से ज्यादा रही। फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.38 करोड़ रुपये हो गया है।

इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
150 करोड़ के करीब ‘इरुमुडी’
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई शुरुआत से ही अच्छी रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है।
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कमाई शुरुआत से ही अच्छी रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी सिनेमाघरों तक खींच रही है।
- बारहवें दिन इस फिल्म ने 5.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
- तेरहवें दिन इसने 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इसी के साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 146.15 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
आवारापन 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' का क्या है हाल?
तीसरे बुधवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले और घट गया है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 30.75 करोड़ रुपये रही। तीसरे मंगलवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे बुधवार को इसने 45 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये हो चुका है।