फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार हुई 'टॉक्सिक' की कमाई, जानें वीकएंड के बाद 'इरुमुडी' और 'हनुमान अंश' का हाल

Tue, 01 Sep 2026 08:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 01 Sep 2026 08:39 AM IST
सार

Box Office Collection: 'वीकएंड' के बाद लगभग सभी फिल्मों में गिरावट देखी जा रही है। मगर 'टॉक्सिक' की कमाई वीकएंड के मुकाबले काफी कम हो गई है। हालांकि वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Toxic Box Office Collection day 6 total earnings of Irumudi and Hanuman Ansh
इरुमुडी, टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला
ओपनिंग डे के बाद 'टॉक्सिक' की कमाई घटी थी। मगर वीकएंड के बाद इसकी कमाई में ज्यादा गिरावट आई है। वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। ‘इरुमुडी’ की कमाई भी पिछले दिन के मुकाबले आधी हो गई है। वहीं 'हनुमान अंश' का कलेक्शन एक बार फिर घट गया है। 'आवारापन 2' की कमाई लाखों में पहुंच गई है।
Toxic Box Office Collection day 6 total earnings of Irumudi and Hanuman Ansh
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश' - फोटो : Youtube @KVN productions
'टॉक्सिक' की छठे दिन की कमाई
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं। इसे गीतू मोहनदास ने निर्देशित किया है।
  • ओपनिंग डे पर इसने 101.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 36.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे यानी रक्षाबंधन के दिन इसने 26.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन इसने 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • पांचवें दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ और इसने 23 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे दिन इसने 7.45 करोड़ रुपये का कलेकशन किया।
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 221.55 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वर्ल्डवाइड इसने 304.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।

बादशाह का तलाक: शादी के मात्र पांच महीने बाद हुआ बादशाह का तलाक, दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग रिश्ते पर दिया बयान

Toxic Box Office Collection day 6 total earnings of Irumudi and Hanuman Ansh
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
‘इरुमुडी’ का क्या है हाल?
रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ 21 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। 
  • दसवें दिन इस फिल्म ने 15 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • ग्यारहवें दिन यानी रविवार को इसने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 135.70 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toxic Box Office Collection day 6 total earnings of Irumudi and Hanuman Ansh
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' की घटी कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को रिलीज हुई थी। इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंकाया है। शुरुआत में इसकी कमाई धीमी रही। बाद में इसकी कमाई में उछाल आया। 24वें दिन इसने सबसे ज्यादा 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 25वें दिन इसकी कमाई घटी और इसने 5.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Toxic Box Office Collection day 6 total earnings of Irumudi and Hanuman Ansh
'आवारापन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
'आवारापन 2' का कलेक्शन
तीसरे सोमवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे रविवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे सोमवार को इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 148.41 करोड़ रुपये हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed