फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 की उम्र में मां बनने वाली हैं कश्मीरा ईरानी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; कलाकार दे रहे बधाई

Mon, 31 Aug 2026 03:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 31 Aug 2026 03:21 PM IST
सार

Kashmira Irani Pregnancy: अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है। सितारों समेत फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Kashmira Irani announce first pregnancy on social media shares photos actress congratulate her
कश्मीरा ईरानी - फोटो : अमर उजाला
टीवी और फिल्म अभिनेत्री कश्मीरा ईरानी अचानक चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने 40 साल की उम्र में यह खबर अपने फैंस के साथ साझा की है। कई कलाकार और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Kashmira Irani announce first pregnancy on social media shares photos actress congratulate her
कश्मीरा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kashmira_irani
मां बनने वाली हैं कश्मीरा
कश्मीरा ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो नारियल रखे हैं। उन पर दो टोपियां रखी हैं। उनके ऊपर चश्मा लगा है। एक टोपी पर मां और दूसरी टोपी पर पापा लिखा है।
अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'करेंट स्टेटस। जल्द ही आने वाला है।'
Kashmira Irani announce first pregnancy on social media shares photos actress congratulate her
कश्मीरा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kashmira_irani
कलाकार दे रहे बधाई
कश्मीरा की इस पोस्ट पर कई कलाकार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई। भगवान आपको हमेशा खुश रखें और अपनी सुरक्षा में रखें।' वहीं रिद्धिमा पंडित ने हर्ट इमोजी कमेंट किया है। अभिनेत्री के फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmira Irani announce first pregnancy on social media shares photos actress congratulate her
कश्मीरा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kashmira_irani
कब हुई कश्मीरा ईरानी की शादी?
कश्मीरा ईरानी ने फरवरी साल 2024 में अपने बॉयफ्रेंड अक्षत सक्सेना से शादी की थी। शादी के दो वर्षों के बाद दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
विज्ञापन
Kashmira Irani announce first pregnancy on social media shares photos actress congratulate her
कश्मीरा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@kashmira_irani
कश्मीरा का करियर
  • कश्मीरा ईरानी ने 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। 
  • उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए कई एड में काम किया है।
  • कश्मीरा को 2007-2008 में आए टीवी शो 'अंबर धारा' से पहचान मिली।  
  • उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म 'रंगून' और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में काम किया।
  • हाल ही में उन्हें फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में देखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Kashmira Irani Saxena (@kashmira_irani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed