फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: शिल्पा शेट्टी ने मीडिया पर लगाया छवि बदनाम करने का आरोप और शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका

Thu, 29 Jul 2021 11:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
top news Shilpa Shetty accuses media of defaming image and Sherlyn Chopra Anticipatory bail plea rejected
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा एडल्ट वीडियो मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ पूछताछ का सामना करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है। दरअसल, अभिनेत्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए मीडिया पर अपनी छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने 29 मीडियाकर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में हाईकोर्ट में मानहानि मुकदमा दायर किया है। अभिनेत्री ने राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में उनके बारे में गलत रिपोर्टिंग और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर कोर्ट में कल सुनवाई होगी।    


पोर्नोग्राफी मामला: शिल्पा शेट्टी ने मीडिया पर लगाया छवि बदनाम करने का आरोप
top news Shilpa Shetty accuses media of defaming image and Sherlyn Chopra Anticipatory bail plea rejected
जूही चावला - फोटो : जूही चावला
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने इसी साल देश में 5जी नेटवर्क लागू करने के खिलाफ याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट से पहले के आदेश में संशोधन की मांग की थी। लेकिन अब अभिनेत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। मालूम हो कि कोर्ट ने पिछले महीने उसका मुकदमा खारिज कर दिया था और 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। गुरुवार को न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने चावला के वकील दीपक खोसला के अभिवेदन के बाद याचिका वापस लेने की अनुमति दी। 


5जी मामला: जूही चावला ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ली याचिका, कर रही थीं आदेश में संशोधन की मांग
top news Shilpa Shetty accuses media of defaming image and Sherlyn Chopra Anticipatory bail plea rejected
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra
पॉर्नोग्राफी मामले में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शर्लिन चोपड़ा से भी पूछताछ की है और उन्होंने कई खुलासे किए। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही राज कुंद्रा और पॉर्न वीडियो के बारे में खुलकर बात करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर सबसे पहले उन्होंने ही महाराष्ट्र साइबर को बयान दिया था।


शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट से झटका: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन
top news Shilpa Shetty accuses media of defaming image and Sherlyn Chopra Anticipatory bail plea rejected
इंडियन आइडल सीजन 12  - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल सीजन 12 सबसे लंबे समय तक चलने वाला म्यूज़िक रियलिटी शो बन चुका है। अलग अलग थीम्स और कॉन्सेप्ट्स के साथ यह शो अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ चला है जहां शो के छह फाइनलिस्ट्स अपने हुनर का दम दिखाएंगे। इस बार शो की शूटिंग पर रणधीर कपूर और कविता कृष्णमूर्ति दिखे और दोनों के लिए शो बनाने वालों ने जो स्क्रिप्ट तैयारी की, उसमें इमोशन और ड्रामा भरपूर रहा।


इंडियन आइडल 12: इस बार शूटिंग पर दिखा इमोशनल ड्रामा, कविता कृष्णमूर्ति व रणधीर कपूर के अनदेखे अंदाज
विज्ञापन
top news Shilpa Shetty accuses media of defaming image and Sherlyn Chopra Anticipatory bail plea rejected
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा और रायन थोर्प के वकीलों की दलीलें सुनीं। मामले में अगली सुनवाई अब शनिवार यानी 31 जुलाई को होगी। शनिवार को सरकारी वकील अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेगे। राज कुंद्रा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से मना कर दिया था।

पोर्नोग्राफी मामला: राज कुंद्रा की जमानत पर 31 जुलाई को आ सकता है फैसला


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed