हॉलीवुड की फिल्मों के भूत और भूतनी तो दर्शकों को खूब डरावने लगते हैं। लोग कहते हैं कि उनके मुकाबले बॉलीवुड वाले भूतों से तो डर ही नहीं लगता है। हालांकि बॉलीवुड में भी बहुत सी हॉरर फिल्में ऐसी हैं जिनके भूत बहुत ही डरावने हैं। वैसे तो बॉलीवुड की फिल्मों में भूत कम ही देखने को मिलते हैं, यहां चुड़ैलें ज्यादा दिखाई देती हैं। कभी सफेद साड़ी में तो कभी हाथ में मोमबत्ती लेकर अंधेरे में घूमती हुई बहुत शानदार गाना भी गाती हैं। हॉरर फिल्मों में म्यूजिक की भी अहम भूमिका होती है। सीन के हिसाब से संगीत का होना कहानी और मजबूत बनाता है। इसी वजह से बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों में गानों को जरुर रखा जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Horror Movies Songs: बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों के ये 5 गाने, गलती से भी रात के अंधेरे में सुनने की भूल न करें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन