रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। गुरुवार को प्राइम वीडियो की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में रोहित और सिद्धार्थ एक पुलिस कार में मंच पर पहुंचे। मंच पर रोहित को तेज स्पीड में कार चलाता देखकर वहां मौजूद लोग रोमांचित हो गए।
2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी
- फोटो : social media
इस कार्यक्रम के दौरान होस्ट करण जौहर ने रोहित से उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कई सवाल पूछे। करण ने जब 'भारतीय पुलिस फोर्स' बनाने के पीछे के विचार के बारे में पूछा तो रोहित ने कहा, "हमने हॉलीवुड और पश्चिमी देशों के बड़े शो को हमेशा से देखा है। मैं उन शो को टक्कर देने के लिए एक भारतीय शो बनाना चाहता था। मैं हमेशा से इंटरनेशनल लेवल का बड़ा शो बनाना चाहता था जो पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना सके। इस बीच करण ने सिद्धार्थ से रोहित शेट्टी के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में भी पूछा।
3 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
करण के सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'मैं हमेशा से रोहित सर के साथ काम करना चाहता था। सीरीज में सिनेमाई अनुभव और लार्जर दैन लाइफ वाला फील सब रोहित सर के विजन की वजह से है। उनकी पूरी टीम के प्रयास से हम अभिनेताओं को काम करने में काफी आसानी हो जाती है।
4 of 4
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। इस शो से शिल्पा ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस वेब शो के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। हाल ही में उन्होंने शो का एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली बार आग लगाने के लिए तैयार...एक्शन किंग रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा ओटीटी के अलावा बड़े पर्दे पर जल्द दिखने वाली हैं। उनकी फिल्म निकम्मा जल्द ही रिलीज होने वाली है।