दायरा: पत्नी के साथ नजर आए पृथ्वीराज सुकुमारन, फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे रेखा और जावेद समेत ये सेलेब्स
Celebs In Daayra Screening: फिल्म 'दायरा' की रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित हैं। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे हैं।
विस्तार
पृथ्वीराज सुकुमारन
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी पत्नी के साथ 'दायरा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक जैकेट और काले चश्मे से अपने लुक को पूरा किया। वहीं उनकी पत्नी फूलों की छपाई वाली साड़ी में नजर आईं। कपल ने कैमरे के सामने पोज दिए।
मेघना गुलजार
फिल्म की स्क्रीनिंग में सबसे पहले पहुंचने वालों में निर्देशक मेघना गुलजार शामिल थीं। उन्होंने सिल्वर और ग्रे कलर के आउटफिट में कैमरे के सामने पोज दिए।
रेखा
फिल्म 'दायरा' की स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री रेखा पहुंची। क्रीम कलर की साड़ी में रेखा ने कैमरे के सामने पोज दिए। उन्होंने रात में भी काला चश्मा पहना था, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।
जावेद अख्तर
बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर फिल्म 'दायरा' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। डार्क कलर के लंबे कुर्ते और काली सदरी में उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए।
ये सेलेब्स भी आए नजर
इसी तरह से 'दायरा' की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री वर्तिका सिंह, रमेश तैरानी और सिद्धार्थ रॉय कपूर भी नजर आए।
- बता दें कि 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- इसकी निर्देशक मेघना गुलजार हैं।
- फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें जितेंद्र जोशी और क्षिती जोग भी हैं।
- इसके निर्माता विनीत जैन, धवल गाडा और अमृता पांडे हैं।
- इसे यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है।