{"_id":"6aac0c27720aa6770f0a90aa","slug":"box-office-collection-hanuman-ansh-and-mirzapur-the-movie-know-total-earning-of-haiwaan-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की कमाई; जानें 'हैवान' का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर', नहीं थम रही 'हनुमान अंश' की कमाई; जानें 'हैवान' का कलेक्शन
Thu, 17 Sep 2026 09:20 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:20 PM IST
सार
Box Office Collection: 'हनुमान अंश' ने आज फिर नई रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अच्छी कमाई की है। जानिए गुरुवार को 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हैवान' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों भारत के बॉक्स ऑफिस पर जिन फिल्मों के चलने की उम्मीद की जा रही थी, वो नहीं चल रही हैं। बल्कि 42 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' चल रही है। फिल्म की कमाई 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही है। वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा 'हैवान' ने आज कितना कलेक्शन किया है।
हैवान फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'हैवान' ने किया निराश
- अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को रिलीज हुए आज 6 दिन हो चुके हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में फिल्म की कमाई लाखों में पहुंच गई है।
- पहले दिन फिल्म ने तीन लाख रुपये से खाता खोला था।
- कल छठे दिन इसने सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
- आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने महज 42 लाख रुपये कमाए हैं।
- इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 9.72 करोड़ रुपये हो गया है।
मिर्जापुर द मूवी की नई स्टारकास्ट
- फोटो : X
'मिर्जापुर द मूवी' का क्या है हाल?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म की रिलीज को 14 दिन हो चुके हैं। हालांकि यह फिल्म 'हनुमान अंश' के आगे ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 148.45 करोड़ रुपये कमाए थे। कल बुधवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। आज गुरुवार को खबर लिखे जाने तक इसने 2.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने टोटल 202.14 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पीएम मोदी जन्मदिन: सलमान बोले 'पीएम साहब', शाहरुख ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना; सेलेब्स ने कुछ ऐसे दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कितना हुआ 'हनुमान अंश' का कलेक्शन?
- फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 42 दिन हो गए हैं। फिल्म अब भी जबरदस्त कमाई कर रही है।
- पहले हफ्ते में इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे हफ्ते में इसने 40 लाख रुपये कमाए।
- तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 10.40 करोड़ रुपये रही।
- चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पांचवें हफ्ते इसने कमाल किया और इसने 90.25 करोड़ रुपये कमाए।
- छठे हफ्ते फिल्म की कमाई 78.94 करोड़ रुपये रही।
- आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 4.94 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- 'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन 242.07 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
नीम करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' जहां भारत में इतिहास रच रही है, वहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी खूब पसंद की जा रही है। अब इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आपको बता दें कि फिल्म का बजट महज दो करोड़ रुपये है।