मसूरी में चल रही बॉलीवुड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान को लेकर एक बड़ी बात बोल दी।
{"_id":"5af1c95c4f1c1bea118b5eee","slug":"tiger-shroff-soty2-shooting-statement-on-salman-khan-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग के दौरान सलमान खान के लिए ये क्या बोल गए टाइगर श्रॉफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग के दौरान सलमान खान के लिए ये क्या बोल गए टाइगर श्रॉफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 09 May 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
tiger shroff
tiger shroff
खराब मौसम ने भले ही मसूरी में चल रही बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग में खलल डाला हो, लेकिन फिल्म कलाकार इसके बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। खाली समय में कलाकार क्रिकेट, बास्केटबॉल खेल रहे हैं और मसूरी की वादियों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इन सबकी फोटो और वीडियो भी कलाकार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
tiger shroff
सोमवार को फिल्म यूनिट शूटिंग के लिए लालटिब्बा स्थित भाषा स्कूल पहुंची, लेकिन तेज हवा चलने और बारिश की वजह से शूटिंग को रोकना पड़ा। इस दौरान डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा और अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मसूरी की वादियों में खूब मस्ती की और सेल्फी ली। इनमें से एक फोटो टाइगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tiger shroff
- फोटो : Instagram
वहीं मंगलवार दोपहर को टाइगर ने ट्विटर पर बास्केटबॉल खेलते हुए 10 सेकेंड की वीडियो पोस्ट कर लिखा कि आज बास्केटबॉल खेलते हुए बचपन की याद आ गई, बचपन में भी इसी तरह से पैरों के बीच से बॉल को निकालते थे।
विज्ञापन
Salman Khan, Black buck poaching case
टाइगर ने मसूरी के लोगों की तारीफ की और कहा कि यहां के अधिकतर लोग उन्हीं की कद काठी के हैं। सलमान खान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सलमान भाईजान ग्रेट मेन है। उन्होंने स्थानीय बारबर शाहनवाज को बुलाकर अपना हेयर स्टाइल भी ठीक कराया। शाहनवाज ने बताया कि टाइगर से बात करके उन्हें बेहद खुशी हुई।