फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bicycle Lover Celebs: महंगी साइकिल के शौकीन हैं ये सितारे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 25 Sep 2022 11:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Sep 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actors Have Most Expensive Bicycle from Ranbir Kapoor to Salman Khan
शाहिद कपूर-सारा अली खान-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों के पास एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी कार मिल जाएंगी। कुछ सेलेब्स के पास तो कारों का पूरा जखीरा है। वहीं, कुछ सेलेब्स बाइक के शौकीन हैं और उनके कलेक्शन में कार की कीमत की बाइक शामिल हैं। आलीशान जिंदगी जीने वाले कुछ सितारे प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। फिल्मी सितारों की कार और बाइक पर तो अक्सर फैंस की नजर रहती है। लेकिन, आपको बता दें कि इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो कार-बाइक से अलग साइकिल का भी शौक रखते हैं। जी हां, इन सेलेब्स को मुंबई की सड़कों पर कई बार साइकिल चलाते देखा गया है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

These Bollywood Actors Have Most Expensive Bicycle from Ranbir Kapoor to Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान 
अभिनेता सलमान खान के पास महंगी कार और बाइक का कलेक्शन है। बीते महीने वह अपनी बुलेट प्रूफ कार टोयोटा लैंड क्रूजर को लेकर खूब चर्चा में रहे। लेकिन, कार और बाइक से अलग सलमान खान को साइकिल का भी खूब शौक है। उन्हें कई बार मुंबई में साइकिल से घूमते हुए देखा गया है। सलमान खान के पास अपने खुद के ही ब्रांड बीइंग ह्यूमन की साइकिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की इस ई-बाइक की कीमत 40,323 से 57,577 रुपये के बीच है। 

16वें दिन ब्रह्मास्त्र की कमाई में आएगी भारी गिरावट? एडवांस बुकिंग में सिर्फ इतना कलेक्शन

These Bollywood Actors Have Most Expensive Bicycle from Ranbir Kapoor to Salman Khan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। रणबीर कपूर के बारे में यह बात तो सभी जानते हैं कि उन्हें महंगी कार और बाइक का काफी शौक है। लेकिन, आपको बता दें कि एक्टर साइकिल चलाने के भी उतने ही शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर के पास मैट एक्स फोल्डेबल ईबाइक है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। इस साइकिल में एक हजार वॉट की पावरफुल मोटर है और स्मार्ट एलसीडी डिस्प्ले भी है। यह दरअसल स्मार्ट साइकिल है। रणबीर अपनी इस साइकिल के साथ कई बार स्पॉट हुए हैं।

'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग की आलोचना पर अयान मुखर्जी ने की खुलकर बात, लोगों से किया यह वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actors Have Most Expensive Bicycle from Ranbir Kapoor to Salman Khan
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर के पास डुकाती स्क्रैंबलर 1100 इलेक्ट्रिक साइकिल है। इसकी कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये के बीच है। दरअसल, यह एक फैंसी मोटर साइकिल है। शाहिद कपूर कई बार अपनी इस साइकिल से मुंबई की सैर करते देखे गए हैं। 

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में रोमांटिक अंदाज में नजर आए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल

विज्ञापन
These Bollywood Actors Have Most Expensive Bicycle from Ranbir Kapoor to Salman Khan
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान
सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान को अक्सर महंगी कारों से घूमते देखा जाता है। लेकिन, सारा अली खान साइकिल चलाने की भी खूब शौकीन हैं। न सिर्फ सारा, बल्कि उनके भाई इब्राहिम अली खान को भी साइकिल का शौक है। सारा के पास यू-बेंड चेचिस की वोग सेलेक्ट साइकिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 10 से 15 हजार रुपये है। 

आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक जारी, गैल गैडोट के साथ देंगी दिखाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed