Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sridevi song famous song morni baga me bole By lata mangeshkar ila arun inspired from rajasthan folk tradition

मोरनी बागा मा बोले: राजस्थानी लोक संस्कृति समेटे 35 साल पुराना विरह गीत, श्रीदेवी के डांस ने लगाए थे चार चांद

Sun, 22 Nov 2026 01:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Nov 2026 01:12 PM IST
सार

  • Sridevi Song Morni Baga ma Bole: 35 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' का गाना 'मोरनी बागा मा बोले' काफी हिट रहा।
  • यह गाना श्रीदेवी के ऊपर फिल्माया गया था और आज भी लोग इसे खूब पसंद करते हैं।
  • राजस्थान की मिट्टी की खुशबू समेटे यह एक विरह गीत है।

विज्ञापन
Sridevi song famous song morni baga me bole By lata mangeshkar ila arun inspired from rajasthan folk tradition
'मोरनी बागा मा बोले' गाने में श्रीदेवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'लम्हे' की रिलीज को 35 साल हो गए हैं। इस फिल्म का एक गाना है- मोरनी बागा मा बोले'। यह गाना साढ़े तीन दशक बाद आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। इस गाने में राजस्थान की मिट्टी की खुशबू है। यह वहां की एक लोक संस्कृति पर आधारित गाना है, जिसे श्रीदेवी की उपस्थिति ने और भी खास बना दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

Sridevi song famous song morni baga me bole By lata mangeshkar ila arun inspired from rajasthan folk tradition
'मोरनी बागा मा बोले' गाने में श्रीदेवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

श्रीदेवी की उपस्थिति से लगे चार चांद
साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' का 'मोरनी बागा मा बोले' गाने को लता मंगेशकर और इला अरुण ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था। यह गाना दिवंगत अभिनत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया। गाने की शुरुआत ही राजस्थानी बोलों के साथ हुई। फिर शानदार संगीत और श्रीदेवी के धमाकेदार डांस ने इस गाने में चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थानी रंगों से सजा विरह गीत
इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह आज भी शादी-ब्याह के अवसर पर सुनाई देता है। चाय की टपरी, रोडवेज बस और ऑटो में भी यह गाना सुनने को मिल जाएगा। इस गाने के संगीत का जादू ही रहा इसे हर वर्ग ने प्यार दिया। 
बता दें कि यह गाना राजस्थान की लोक परंपराओं से जुड़ा है। दरअसल, यह एक विरह गीत है। जिसमें प्यार, इंतजार और विरह की पीड़ा के साथ ही राजस्थान के रंग भरे हैं। 

विज्ञापन

Sridevi song famous song morni baga me bole By lata mangeshkar ila arun inspired from rajasthan folk tradition
श्रीदेवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

राजस्थान की किसी शैली पर आधारित है?
इस गाने में राजस्थान की 'मांड' गायकी की झलक है। बता दें कि मांड राजस्थान की प्रसिद्ध लोक गायन शैलियों में एक है। इसमें शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। इस खूबसूरत गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था। शिव-हरि की जोड़ी ने इसका म्यूजिक तैयार किया था। 
फिल्म 'लम्हे' की बात करें तो इसमें श्रीदेवी के अलावा अनिल कपूर, वहीदा रहमान और अनुपम खेर जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed