Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Monalisa shares photos from thailand husband wish birthday to bhojpuri actress

मोनालिसा: थाईलैंड पहुंचीं भोजपुरी अभिनेत्री, समुद्र किनारे दिए शानदार पोज; बताया किस चीज में है खुशी

Sun, 22 Nov 2026 11:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 22 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

  • मोनालिसा थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इसकी झलकियां दिखाई हैं।
  • अभिनेत्री की तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
  • शनिवार को उनके पति ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें प्यारा नोट लिखा।

विज्ञापन
Monalisa shares photos from thailand husband wish birthday to bhojpuri actress
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालीसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यहां वह अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। इन दिनों वह थाईलैंड में हैं। यहां वह छुट्टियां मना रही हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Monalisa shares photos from thailand husband wish birthday to bhojpuri actress
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
मोनालिसा की पोस्ट में क्या है?
मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने हरे रंग का आउटफिट पहना है। उन्होंने सड़कों पर और समुद्र किनारे कई शानदार पोज दिए हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री ने रेत पर दिल बनाया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Monalisa shares photos from thailand husband wish birthday to bhojpuri actress
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
यूजर्स ने किए कमेंट
अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा 'छोटी चीजों में खूबसूरती है।' मोनालिसा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने उन्हें क्यूट बताया है। एक यूजर ने उन्हें मध्य प्रदेश में घूमने की सलाह दी है। एक और यूजर ने कहा कि अगर आपकी शादी नहीं हुई होती, तो मैं आपको प्रपोज करता।

दिलजीत दोसांझ: सिंगर ने उठाया डबल स्टैंडर्ड का मुद्दा, कोल्डप्ले का दिया उदाहरण; उकसाने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन

Monalisa shares photos from thailand husband wish birthday to bhojpuri actress
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
पति ने जन्मदिन पर बरसाया प्यार
बता दें कि अभिनेत्री मोनालिसा ने 21 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उन्होंने कई शानदार तस्वीरें शेयर की। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मोनालिसा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'तुम मेरी जिंदगी के कई अध्याय का हिस्सा रही हो। आज मैं तुम्हें सेलिब्रेट करता हूं। जन्मदिन की बधाई मेरी बीवी।'

Monalisa shares photos from thailand husband wish birthday to bhojpuri actress
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
मोनालिसा का वर्कफ्रंट
  • मोनालिसा 43 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं।
  • वह फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करती हैं।
  • मोनालिसा ने हिंदी फिल्म 'मेरी लाइफ में उसकी वाइफ' और 'लव गुरु' जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • अंतरा बिस्वास के नाम से मशहूर अभिनेत्री टीवी शो 'बिग बॉस 10' में नजर आ चुकी हैं।

ग्लोबल पीस ऑनर्स: हमले के बाद पहली बार नजर आए टाइगर, अक्षय ने किए स्टंट, देखें कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed