रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को आज दो हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में तो जोरदार कमाई की। वहीं दूसरे हफ्ते में कलेक्शन के मामले में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारों से सजी 'ब्रह्मास्त्र' दूसरा वीकएंड आते-आते 200 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने 15वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं ब्रह्मास्त्र के 16वें दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आ गई है।
Brahmastra Advance Booking Day 16: फीका पड़ रहा 'ब्रह्मास्त्र' का जादू! एडवांस बुकिंग में हुई महज इतनी कमाई
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर जितना सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड देखने को मिला, उतनी ही मेहनत के साथ इसका प्रमोशन भी किया गया था, जिसका फायदा शानदार कलेक्शन के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट भी काफी सोच समझकर रखी गई है। इस समय कोई भी बड़ी फिल्म टक्कर में न होने की वजह से भी ब्रह्मास्त्र को फायदा मिला है। वहीं दूसरे हफ्ते में भी ब्रह्मास्त्र को टक्कर देने वाली कोई दूसरी फिल्म नहीं है। ऐसे में आज फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का भी भरपूर फायदा मिला है।
Brahmastra Collection Day 15: ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन 400 फीसदी उछला, सबसे ज्यादा टिकटें बेचने का नया रिकॉर्ड
ब्रह्मास्त्र ने पहले हफ्ते में जहां 173.22 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन आधे से भी ज्यादा गिर गया है। 16वें दिन के एडवांस बुकिंग की बात करें तो हिंदी में इस फिल्म की 2.36 करोड़, तेलुगू में 5.5 लाख, तमिल में 1.85 लाख की कमाई हुई है। 16वें दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.44 करोड़ रुपये है।
Brahmastra: रणबीर कपूर ने बताई ब्रह्मास्त्र के लिए पैसे न लेने की वजह, आलिया भट्ट की फीस को लेकर हुआ यह खुलासा
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' को तीन भागों में रिलीज किया जाना है। अब जबकि पहला भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा रिलीज हो गया है तो दर्शकों को इसके दूसरे भाग का भी इंतजार है। जानकारी के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देवा' की स्क्रिप्ट भी तैयार की जा चुकी है। जहां पहले भाग में शिवा और ईशा की कहानी है तो वहीं दूसरे में उनके माता-पिता की कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म दर्शकों के लिए 2025 तक तैयार हो जाएगी।