फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chup Box Office Collection Day 3: वीकएंड पर ही गिरने लगा 'चुप' का कलेक्शन, तीसरे दिन हुई महज इतनी कमाई

Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
chup revenge of the artist box office collection day 3 sunny deol and dulquer salmaan film
चुप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट को रिलीज हुए 2 दिन बीत चुके हैं। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर घटी दरों से बिकी सिनेमा की टिकटों के चलते पहले दिन करीब 3.06 करोड़ रुपये की कमाई करके अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म को नेशनल सिनेमा डे के दिन यानी 23 सितंबर के दिन रिलीज किया गया था। इस दिन महज 75 रुपये टिकट प्राइज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की बड़ी संख्या ने देखा। लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म का कारोबार गिर गया। वहीं तीसरे दिन तो कलेक्शन में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

chup revenge of the artist box office collection day 3 sunny deol and dulquer salmaan film
चुप - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर में इसके पहले लगातार 12 फ्लॉप फिल्में देने वाले सनी देओल ने लंबे समय के बाद चुप के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है। बेहद कम प्रमोशन और हल्के बज के बाद थियेटर पहुंची इस फिल्म को मिली इस रकम के बाद से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को फिल्म पसंद आई थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई हासिल की। कहा जा रहा था कि फिल्म तीसरे दिन भी बढ़िया कमाई कर सकती है।

Chup OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'चुप', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

chup revenge of the artist box office collection day 3 sunny deol and dulquer salmaan film
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

चुप के तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। एक के बाद एक 12 फ्लॉप फिल्में देने वाले अभिनेता की फिल्म चुप पर मेकर्स समेत सितारों की भी निगाहें हैं। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से चुप ने तीसरे दिन 2 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार किया है। इस हिसाब से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 7.13 करोड़ रुपये हो चुका है।

Chup Twitter Review: दर्शकों को पसंद आया पर्दे पर सनी देओल का कमबैक, फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
chup revenge of the artist box office collection day 3 sunny deol and dulquer salmaan film
चुप फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

आर बाल्की द्वारा निर्देशित, चुप एक साइकोलॉजिकर थ्रिलर फिल्म है। सनी देओल और दुलकर सलमान के अलावा इस फिल्म में पूजा भट्ट, श्रेया धनवंतरी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन का कैमियो भी है। इसके जरिए निर्देशक आर बाल्कि ने सिनेमा के कालजयी फिल्मकार गुरुदत्त को ट्रिब्यूट दिया है। बता दें कि रिलीज के आठ हफ्तों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी आ जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed