बाॅलीवुड है ही ऐसी जगह जहां फैशन का बोलबाला है। मायने नहीं रखता कि आप किस उम्र से ताल्लुक रखते हैं। अगर आपका व्यक्तित्व आकर्षक है, तो आपकी फैन फाॅलोइंग भी जबर्दस्त हो सकती है। यही वजह है बाॅलीवुड एक्टर्स खुद को यंग और हैंडसम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। तभी तो बाॅलीवुड की फेमस हस्ती बोनी कपूर ने चंद दिन पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। वैसे, बोनी के अलावा दूसरे कई एक्टर्स इसी राह पर चल चुके हैं।
boney kapoor
2 of 6
boney kapoor
- फोटो : instagram
बाॅलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में हेसर ट्रांसप्लांट करवाया है। बोनी को अपना गंजापन बहुत अखर रहा था और ढलती उम्र में उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का फैसला लिया। इसके लिए बोनी की इच्छा इतनी प्रबल थी कि उन्होंने तो खुद डाॅक्टर्स को बोला कि आप मेरा हेयर ट्रांस्लांट करो। जाहिर है अब बोनी की इच्छा पूरी हो गई, तो उन्हें अपना नया लुक जरूर पसंद आया होगा। वैसे मानना पड़ेगा, उन्होंने बाकी लोगों के लिए भी एक मिसाल कायम की है।
vivek oberoi
3 of 6
vivek oberoi
- फोटो : instagram
बाॅलीवुड की हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाली हस्तियों में अगला नाम विवेक ओबेराॅय का है। विवेक को यह सर्जरी तब करवानी पड़ी जब उनके बाल काफी पतले होने लगे और धीरे-धीरे इनका गिरना बढ़ गया। हालांकि, ट्रांसप्लांट के बाद उनका लुक एकदम नेचरल लगा। विवेक ने बाॅलीवुड में मस्ती, साथिया, ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्में में काम किया है। इनमें इनका अभिनय काबिले तारीफ रहा।
govinda
4 of 6
govinda
- फोटो : instagram
बाॅलीवुड के मशहूर एक्टर और डांसर गोविंदा को भी हेसर ट्रांसप्लांट सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। यह समय तब आया जब उन्हें अपने आगे के बालों को लेकर समस्या महसूस होने लगी। सामने से वह गंजे दिखने लगे, तो उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। गोविंदा इसके बाद जवां दिखने लगे। हालांकि, गोविंदा ने इसे लेकर कई दिनों तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन इस मुंबई नगरिया में कहां कुछ भी लंबे समय तक छुपता है।
akshay kumar
5 of 6
akshay kumar
- फोटो : instagram
विवेक और गोविंदा की तरह ही अक्षय कुमार को भी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी जब बाल पतले होने और गंजेपन की समस्या का सामना करना पड़ा तो वह ज्यादा दिन इसे झेल नहीं पाए।आखिर उन्हें अपनी स्टार अपील की खास चिंता थी। बस फिर क्या था अक्षय ने यह भी काम कर डाला और खुद का लुक एकदम बदल लिया। हालांकि, उन्होंने अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव किए थे पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला।