बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके पास दौलत की बिलकुल भी कमी नहीं है। ऐसे में ये स्टार्स लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दान करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट
Bollywood: बॉलीवुड के ये सितारे जरूरतमंदों की खुलकर करते हैं मदद, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
इस लिस्ट में पहला नंबर सोनू सूद का है। बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुके सोनू ने कोरोना काल में लोगों की जमकर मदद की थी। इसी वजह से वह पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को सोनू से मदद मांगते हुए देखा जाता है। अभिनेता भी जरूरतमंदों की सहायता करने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं। यही वजह है कि पूरा देश इस नेक काम के लिए उन्हें सलाम करता है।
Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 3' का टीजर आया सामने
सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। उनकी फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टिंग के अलावा सलमान अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं। अक्सर उन्हें लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है। सलमान बीइंग ह्यूमन नाम की एक संस्था चलाते हैं, जो बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य में मदद करती है।
Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। बेशुमार दौलत होने के बावजूद भी शाहरुख जमीन से जुड़े हुए हैं। वह समय-समय गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। हालांकि, उनकी कोशिश रहती है कि बिना किसी को जानकारी दिए वह लोगों की मदद करें।
Ushna Shah: ब्राइडल लहंगे पर ट्रोल होने के बाद उशना ने किया इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टिवेट, कहा- मुझे माफ करें
इस लिस्ट में नाना पाटेकर का नाम भी शामिल है। नाना अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास मुकाम बना चुके हैं। करोड़ों की कमाई के बावजूद भी वह सादगी से रहना पसंद करते हैं। लोगों की मदद करने के मामले में भी वह किसी भी बॉलीवुड स्टार से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा लोगों की मदद के लिए दान में दे देते हैं।
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई