फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: रूह बाबा बने फिर से नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 3' का टीजर आया सामने

Wed, 01 Mar 2023 08:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Mar 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik aaryan Shared Teaser of the Film will release in Diwali 2024
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भूल भुलैया 2 की जबर्दस्त सफलता के बाद अब इसके निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा भाग बनाने का फैसला किया है। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब भूल भुलैया 3 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 

Filmy Wrap: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म में दिखेंगे कार्तिक और पिता बने तहसीन पूनावाला, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik aaryan Shared Teaser of the Film will release in Diwali 2024
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ एक टीजर साझा कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि जल्द ही दर्शकों को भुल भुलैया 3 देखने को मिलने वाली है।  57 सेकंड के टीजर में कार्तिक आर्यन फिर से भूतिया हवेली के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। कार्तिक कहते हैं,  ''क्या लगा था कहानी खत्म हो गई? दरवाजा तो बंद होते ही हैं खुलने के लिए।'' इस वीडियो में कार्तिक आगे कहते हैं कि मैं आत्माओं से बात ही नहीं करता बल्कि मेरे अंदर आत्माएं आ भी जाती हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik aaryan Shared Teaser of the Film will release in Diwali 2024
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की इस घोषणा पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह आज की सबसे बेस्ट न्यूज है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''यह फिल्म सुपरहिट होगी।''  एक अन्य यूजर ने लिखा, ''पूरी टीम को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Ushna Shah: ब्राइडल लहंगे पर ट्रोल होने के बाद उशना ने किया इंस्टाग्राम आईडी डीएक्टीवेट, कहा- मुझे माफ करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik aaryan Shared Teaser of the Film will release in Diwali 2024
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर से अनीस बज्मी के हाथ में दी गई है। इसका निर्माण टी-सीरीज द्वारा किया जा रहा है। इस हॉरर कॉमेडी को दीवाली 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। 
Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, बुधवार को फिल्म ने की महज इतनी कमाई
 
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik aaryan Shared Teaser of the Film will release in Diwali 2024
गौरतलब है कि साल 2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 को लोगों को काफी पसंद किया था। इस फिल्म को लोगों ने उस समय सुपरहिट बनाया था, जब बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 185.92 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Ridhima Pandit: टीवी की बहू रिद्धिमा ने बुर्ज खलीफा के सामने कराया खास फोटोशूट, लोग बोले- इसका यह चेहरा भी...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed