बॉलीवुड में फिल्म में जितना महत्व एक्ट्रेस और एक्टर का होता है उतना ही रोल फिल्म को हिट करने में सिंगर्स का भी होता है। कई बार तो फिल्में स्टोरी अच्छी ना होने के बावजूद सिर्फ गानों से ही हिट हो जाती है। पर्दे के पीछे से फिल्म को हिट करवाने वाले इन सिंगर्स की आम और पारिवारिक जिंदगी से बहुत कम लोग वाकिफ होते हैं।दरअसल, बात करेंगे बॉलीवुड की सुरीली गायिकाओं और उनके पतियों की। जितनी मधुर इन गायिकाओं की आवाज है, उतनी ही ये सुन्दर भी हैं।
इस कड़ी में बॉलीवुड की खूबसूरत सिंगर सुनिधि चौहान का सबसे पहले नंबर आता है। आज भी सुनिधि की आवाज का जादू बॉलीवुड में कायम है। इतना ही नहीं उनकी जबरदस्त आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं। सुनिधि ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी जिसमें एक से बढ़कर एक सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं। बात करें उनके वैवाहिक जीवन की तो उन्होंने 2012 में हितेश से शादी की है।
फिल्म फुकरे का पॉपुलर सॉन्ग अंबरसरिया से फेमस हुई खूबसूरत सिंगर सोना महापात्रा की आवाज का नशा भी कुछ ऐसा ही है। उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर राम संपथ के साथ मिलकर कई गाने गाए हैं। साल 2005 में ही सोना ने संपथ से शादी रचा ली। राम संपथ ने टीवी रियालिटी शो सत्यमेव जयते के लिए गाने तैयार किए हुए हैं।
सुपरहिट सॉन्ग बेबी डॉल से रातों-रात स्टार बनीं सिंगर जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खूबसूरती से शब्दों को सुरों में पिरोती हैं। बता दें कि कनिका ने बॉलीवुड में कई फेमस गाने गाए हैं जिसमें देसी लुक, जवानी ले ़डूबी, नचे फराटे शामिल हैं। कनिका ने साल 1997 में राज चंदोक से शादी की थी।
टी-सीरीज कैसेट्स के मालिक और पार्श्वगायक गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार भी खूबसूरती मे किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी आवाज की जादूगरी आज के नौजवानों के सिर चढ़कर बोलती है। उन्होंने 2012 में आई सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 में भी गाने गाए हैं। तुलसी ने 90 के दशक के फिल्म सड़क के मेैनू इश्क दा लग्या रोग का रीमिक्स सॉन्ग गाया था जो बहुत ही पॉपुलर हुआ था। तुलसी ने 2015 में हितेश को अपना जीवन साथी चुन घर बसा लिया।