फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली हर हीरोइन सपना देखती है कि उसे बॉलीवुड के तीनों खानों यानि सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम करने का मौका मिले। लेकिन कुछ ही हैं जिनका ये सपना पूरा हो पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम किया और उनकी किस्मत खुल गई।
इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम करके खुली इन हीरोइनों की किस्मत
करीना कपूर एक ऐसी ही हीरोइन हैं जिन्होंने इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम किया और सफलता भी पाई। जहां सलमान के साथ उन्होंने 'बजरंगी भाईजान', 'बॉडीगार्ड', 'क्योंकि', 'मैं और मिसेज खन्ना' जैसी फिल्में कीं, वहीं शाहरुख के साथ वो 'बिल्लू', 'डॉन', 'रा वन', 'कभी खुशी कभी गम' और 'अशोका' जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन आमिर के साथ उनकी बस दो ही फिल्में आईं, '3 इडियट्स' और 'तलाश'। इन सभी फिल्मों में करीना की ज्यादातर फिल्में जो हिट रहीं वो आमिर, सलमान और शाहरुख के साथ रहीं। कहना गलत नहीं होगा कि करीना की सक्सेस में तीनों खानों का योगदान रहा है।
इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम करके खुली इन हीरोइनों की किस्मत
अनुष्का शर्मा ने भी इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम किया है। जहां डेब्यू फिल्म में उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला वहीं आमिर के साथ उन्होंने 'पीके' में काम किया। सलमान के साथ वो फिल्म 'सुल्तान' में नजर आईं यानि अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अनुष्का ने सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम किया और उनकी किस्मत खुल गई। बेबो की तरह ही अनुष्का की ज्यादातर हिट फिल्में इन तीनों खानों के साथ ही रही हैं।
इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम करके खुली इन हीरोइनों की किस्मत
सलमान, शाहरुख और आमिर के चार्म से कैटरीना कैफ को भी फायदा हुआ। कैटरीना वैसे तो बॉलीवुड में पहले से ही काम कर रही थीं लेकिन उन्हें सही ब्रेक दिया सलमान ने। उन्होंने कैट के साथ एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में कीं और उनके करियर को ट्रैक पर ले आए। शाहरुख के साथ भी कैट को काम करने का मौका मिला और दोनों फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आए वहीं आमिर के साथ भी कैट का खूब जलवा दिखा फिल्म 'धूम 3' में। लेकिन करीना और अनुष्का की तरह उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही। जहां शाहरुख और आमिर के साथ उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया वहीं सलमान के साथ उनकी एक दो फिल्में ही चलीं। और अब वो एक बार फिर सलमान के साथ आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आएंगी।
इंडस्ट्री के तीनों खानों के साथ काम करके खुली इन हीरोइनों की किस्मत
इन हीरोइनों के अलावा काजोल, रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा जैसी हीरोइनें भी सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ काम कर चुकी हैं। जहां काजोल ने आमिर के साथ 'इश्क' और 'फना' में काम किया वहीं शाहरुख के साथ वो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दिलवाले' के अलावा कई और फिल्मों में नजर आईं। सलमान के साथ काजोल फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' में दिखाई दीं। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था और फिल्म भी हिट रही।