बॉलीवुड में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट फिल्में बनाई जाती हैं। इसके अलावा समाजिक मुद्दों और अपराध को लेकर भी परदे पर बड़ी सच्चाई पेश की जाती है। कुछ फिल्में होती हैं जिनसे दर्शक अपना इन्जॉय करते हैं तो कुछ ऐसी भी हैं जो लोगों को क्राइम करने पर मजबूर और गलत राह पर ले जाती हैं...ऐसे में बात करेंगे उन 7 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो किसी भी व्यक्ति की मानसिकता को बदल उसे अपराध के रास्ते पर ले जा सकती है..
2 of 8
दृश्यम फिल्म
- फोटो : फिल्म पोस्टर
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृ्श्यम' की। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर भोपाल में एक व्यक्ति और उसके भांजे ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी लाश को हाथीकेड़ा बांध में फेंक दिया था। ये सारा मामला तब सामने आया जब मृतक की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों अपराधियों ने इस क्राइम के पीछे की वजह फिल्म को ही बताया था।
फिल्म 'खोसला का घोंसला' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर बोमन ईरानी को फ्रॉड प्रॉपर्टी डीलर के रूप में दिखाया गया है जो धोखाधड़ी करके लोगों की जमीनें हत्या लेता है। इसी कहानी से प्रेरित होकर दिल्ली विकास प्राधिकरण के सदस्यों ने पहले से ही बेची जा चुकी पॉपर्टी के जाली कागजात बनाकर लोगों को चूना लगाया था।
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम' से तो हर कोई वाकिफ है। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राह्म ने एक चोर की भूमिका निभाई थी इसमें उनके साथ उनके तीन साथी और भी शामिल थे। वहीं, इस फिल्म से तो नौजवानों ने सड़कों और गलियों में बाइक दौड़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन दक्षिण राज्य केरल में चेलेंब्रा बैंक के नीचे तक सुरंग बनाकर एक समूह 8 करोड़ रुपये लूट के ले गया था।
5 of 8
स्पेशल 26
- फोटो : YouTube
फिल्म 'स्पेशल 26' को देखकर एक 8 लोगों के समूह ने गारमेंट डीलर के स्टोर से 1.5 करोड़ रुपये साफ कर लिए थे। वे सभी आयकर अधिकारी बन अपने साथ नकली वारंट और फेक आईडी भी लाए थे।