सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बॉलीवुड की जबरदस्त प्रेम कहानियों में से एक है। सलमान खान इस लव स्टोरी के बेहतरीन हीरो थे लेकिन प्यार की आग में ऐसे तड़पे कि हीरो से विलन बन गए। दोनों के बीच बहुत प्यार था लेकिन सलमान अपनी ही गलतियों की वजह से अपने इस खूबसूरत रिश्ते को खो बैठें। उसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या राय की जिंदगी में एंट्री ली और उनसे शादी कर ली।
आज ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बता रहे है सलमान से उनकी प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई और अभिषेक से हुई उनकी शादी।
जब ऐश्वर्या से प्यार के लिए सलमान ने बहाया अपना खून...फिर भी अधूरी रह गई प्रेम कहानी
सलमान से ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता
सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में नई-नई एंट्री की थी। हालांकि उस वक्त सलमान और सोमी के अफेयर के चर्चे थे। सूत्रों के अनुसार सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और सलमान का दिल सोमी को छोड़कर ऐश के लिए धड़कने लगा। एक मैग्जीन के मुताबिक मंसूर अली की फिल्म जोश को करने से सलमान ने सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि उस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था।
जब ऐश्वर्या से प्यार के लिए सलमान ने बहाया अपना खून...फिर भी अधूरी रह गई प्रेम कहानी
सलमान ने की ऐश्वर्या की मदद
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने ऐश्वर्या का फिल्मी करियर बनाने की जिम्मेदारी भी उठाई और कई प्रोड्यूसर से उनकी जमकर सिफारिश भी की। यहां तक कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल चुके सनम' जैसी बड़ी फिल्म मिली। सलमान के दोस्त रहे संजय लीला भंसाली ने ऐश को इस फिल्म में ब्रेक दिया था। यही वो फिल्म थी जहां से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे।
जब ऐश्वर्या से प्यार के लिए सलमान ने बहाया अपना खून...फिर भी अधूरी रह गई प्रेम कहानी
सलमान के दोस्त ऐश को कहते थे भाभी
ऐश्वर्या राय धीरे-धीरे सलमान की निजी जिंदगी में दाखिल होने लगीं। उनके परिवारवालों के साथ मिलने लगीं। सूत्रों के अनुसार सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाते थे। हालांकि खबर ये भी थी कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान के साथ ये रिश्ता मंजूर नहीं था। यहां तक कि उन्होंने ऐश को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। जिसके बाद ऐश इतनी नाराज हुईं कि घर छोड़कर अकेले रहने लगीं।
जब ऐश्वर्या से प्यार के लिए सलमान ने बहाया अपना खून...फिर भी अधूरी रह गई प्रेम कहानी
ऐसे टूटा सलमान-ऐश का रिश्ता
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी और सुबह करीब 3 बजे तक वो ऐश के घर का दरवाजा पीटते रहे। लोगों का यहां तक कहना था कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था पर वो लगातार ऐसा किए जा रहे थे। सलमान के इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वो ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उस वक्त शादी नहीं करना चाहती थीं। बाद में ये भी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।