बेशक आज शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब शाहरुख ने ना सिर्फ ऐश्वर्या को अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया बल्कि उनके साथ सारे संबंध भी खत्म कर दिए। आखिर ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच? शाहरुख की ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें ऐश्वर्या को अपनी फिल्मों से निकालना पड़ा और उनके साथ अपने सारे संबंध खत्म करने पड़े ?
B'Day Spcl: क्यूं शाहरुख ने ऐश्वर्या को निकाला था अपनी फिल्मों से ?
दरअसल ये वाकया है उस वक्त का जब शाहरुख और सलमान खान बेहद गहरे दोस्त थे और ऐश्वर्या सलमान को डेट कर रहीं थीं। उस वक्त सलमान ऐश के प्यार में इस कदर पागल थे कि वो हर जगह उनका पीछा करते, उनके साथ रहने की कोशिश करते। यहां तक कि वो ऐश के साथ लड़ाई-झगड़े पर भी उतर आते। उस रोज़ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
B'Day Spcl: क्यूं शाहरुख ने ऐश्वर्या को निकाला था अपनी फिल्मों से ?
ऐश्वर्या शाहरुख के साथ फिल्म 'चलते चलते' की शूटिंग कर रहीं थीं और उसी वक्त सलमान ने सेट पर जाकर खूब बवाल मचाया और ऐश की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। उस वक्त शाहरुख ने बिना कुछ सोचे-समझे अपने दोस्त सलमान का सपोर्ट किया और ऐश्वर्या को ना सिर्फ 'चलते चलते' से चलता कर दिया बल्कि इसके अलावा चार और फिल्मों से शाहरुख ने ऐश्वर्या को बाहर कर दिया।
B'Day Spcl: क्यूं शाहरुख ने ऐश्वर्या को निकाला था अपनी फिल्मों से ?
जाहिर है इससे ऐश्वर्या को काफी दुख पहुंचा और उनके करियर पर भी काफी फर्क पड़ा। हां वो बात अलग है कि शाहरुख ने फिर सलमान से नाता तोड़ने के कुछ सालों बाद अपने किए की मांफी मांग ली लेकिन तब तक ऐश्वर्या के करियर को जो नुकसान होना था हो चुका था।
आखिर क्यूं शाहरुख ने ऐश्वर्या को निकाला था अपनी फिल्मों से ?
पर आज सिचुएशन थोड़ी अलग है। आज ना सिर्फ शाहरुख सलमान के अच्छे दोस्त हैं बल्कि ऐश्वर्या के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। और इन्हीं अच्छे रिश्तों का कमाल है कि 'चलते चलते' से निकाले जाने के बावजूद भी ऐश ने शाहरुख के साथ फिल्म 'देवदास' की और कई पब्लिक इवेंट्स में साथ नज़र आए।