अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' लोगों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म ने दर्शकों को काफी ज्यादा निराश किया है। यही वजह है कि इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी दिख रहा है। 8.1 करोड़ की ओपनिंग करने वाली यह फिल्म रिलीज के बाद से ही टिकट खिड़की पर जूझती नजर आ रही है। इस बीच फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन भी अब सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की।
Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या सिंह ने साधा सौंदर्या शर्मा पर निशाना, कहा- उन्होंने मेरा करियर…
2 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इस वजह से फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी ज्यादा फायदा नहीं मिल सका है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले रविवार को महज चार करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 29.4 करोड़ हो गया है। बता दें कि शनिवार को भी फिल्म की कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला था।
Bollywood Celebs: पर्दे पर साथ नजर आए ये सितारे असल में हैं भाई-बहन, एक ने तो निभाया था कपल का किरदार
3 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इतने बड़े डायरेक्टर और स्टार कास्ट के हिसाब से यह आंकड़े बिलकुल भी संतोषजनक नहीं है। फिल्म के बीते दिनों के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को 'थैंक गॉड' ने 3.3 करोड़, गुरुवार को 4.15 करोड़ और बुधवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'राम सेतु' से था।
Katrina Kaif: एक्टिंग के बाद अब हाथ में बल्ला थामे नजर आईं कटरीना कैफ, जमकर लगाए चौके-छक्के
4 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। बड़े बजट की फिल्म होने के हिसाब से 'राम सेतु' का प्रदर्शन भी निराशाजनक ही माना जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इस फिल्म के बाद जल्द ही फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
Photos Of The Day: K3G की ‘पू’ बनीं बर्थडे गर्ल अनन्या और साड़ी में कृति की शोख अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट