अभिनेता सैफ अली खान का 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। सैफ ने कहा फिल्म में जो दिखाया गया वो इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है इसके बारे में मुझे बखूबी पता है लेकिन कुछ वजहों से मैं स्टैंड नहीं ले पाया।
सैफ ने कहा- 'इंडिया की अवधारणा अंग्रेजों ने दी', तारिक फतेह बोले- 'इसलिए बेटे का नाम तैमूर रखा'
तारिक फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है- बॉलीवुड में इतिहास के जानकार '#SaifAliKhan का दावा है कि "अंग्रेजों के आने तक" भारत की कोई अवधारणा नहीं थी। बिल्कुल सही। फ्रैंच ईस्ट इंडिया कंपनी चीन के बारे में थी और वास्को डी गामा इंडिया नहीं फिजी गए थे। आखिरी बार इतिहास से प्रेरित होकर उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखा था।
Bollywood ‘history buff’ #SaifAliKhan claims “there was no concept of ‘India’ until the British came.”
— Tarek Fatah (@TarekFatah) January 19, 2020
Yeah right. French East India Company was about China & Vasco D’Gama went to Fiji.
Last time he invoked he invoked ‘history’ he named his son ‘Timur’
pic.twitter.com/pyZXERUQy0
तारिक फतेह के इस ट्वीट के बाद लोग सैफ अली खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं समझ सकता हूं कि सैफ अली खान ने महाभारत नहीं पढ़ा हो लेकिन उन्होंने हदीस को नहीं पढ़ा है जिसमें पैगंबर ने कहा था "मुझे हिंद की तरफ से ठंडी हवा महसूस होती है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा- इन लोगों ने पहले भी जुल्म किए थे बाद में भी जुल्म करेंगे। यह धूर्त लोग हैं इनसे यह पूछना चाहिए कि भारत में आक्रमण करने के लिए कौन-कौन लोग आए थे। बात करें फिल्म तानाजी की तो इसमें सैफ अली खान के उदयभान राठौर के किरदार को निगेटिव दिखाया गया है क्योंकि उसे औरंगजेब का वफादार बताया गया है।