जब से तनुश्री दत्ता ने #MeToo के द्वारा अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। तब से आये दिन हर रोज किसी ना किसी चेहरे से नकाब उठते नजर आ रहे हैं।
एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक पत्र भेजा है और निवेदन किया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनसे पूछताछ भी की जाए। आपको बता दे कि पांच दिन पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।
तनुश्री ने पत्र में लिखा है कि आरोपी बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली और उच्च प्रोफ़ाइल से हैं और उनके बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध भी हैं, जिसके कारण चश्मदीद गवाह सामने आने से डर रही हैं। चश्मदीद गवाह सामने आकर बयान देना चाहती हैं, लेकिन वो इसलिए आगे नहीं आ रही क्योकि उन्हे आरोपियों से डर है और वो तब तक बयान दर्ज नहीं करवाएंगी, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते।
वहीं तनुश्री के वकील नितिन सतपूट ने कहा कि पुलिस बहुत मददगार रही है और उन्होंने एफआईआर भी दर्ज की, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की और उनके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया। अगर आरोप किसी आम आदमी पर होते तो वो अभी तक गिरफ्तार हो चुके होते, लेकिन आरोपियों के राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे है, इसलिए पुलिस भी मामले में ज्यादा जोर नहीं दे रही।
5 of 5
Tanushree Dutta with sister
आपको बता दे कि तनुश्री दत्ता के वकील ने नाना पाटेकर के नार्को टेस्ट की भी मांग की थी। इस टेस्ट को करने से पहले आरोपी की सहमति लेनी होगी और अगर वो इस टेस्ट से इनकार कर दें तो ये टेस्ट नहीं किया जा सकता। हालांकि तनुश्री के वकील ने कहा है कि वो ओशिवारा पुलिस को फिर अपील करेंगे कि आरोपी का नार्को टेस्ट हो, अगर वो इस टेस्ट के लिए इनकार करेंगे तो स्पष्ट हो जाएगा कि उनके पास छिपाने के लिए जरूर कुछ है।