पिछले काफी दिनों से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के इश्क के चर्चे हो रहे थे। वहीं दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी थी । अब लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का मन बना लिया है । कुछ दिनों पहले फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर शिबानी दांडेकर को बर्थ-डे पर विश किया था ।
फोटो शेयर करते हुए फरहान ने किस वाली इमोजी भी बनाई थी । इसी के बाद से दोनों के अफेयर की खबर को हवा मिल गई थी । अब शिबानी ने फरहान का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की है । इससे दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है । इस फोटो में फरहान का बैक दिख रहा है और शिबानी उनका हाथ पकड़े कैमरे की ओर देख रही हैं ।
इस फोटो को फरहान ने अपनी इंस्टा वॉल पर शेयर किया है। खास बात ये है कि शिबानी के साथ इस पिक्चर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में फरहान ने दिल वाला इमोटिकॉन डाला है। इससे तो अब फरहान और शिबानी के रिश्ते की खबर सही मानी जा रही है । शिबानी से पहले फरहान का नाम श्रद्धा कपूर से जुड़ा था ।
बता दें कि शिबानी आखिरी बार कलर्स चैनल के शो ‘खतरों के खिलाड़ी-8’ में नजर आई थीं । इस शो की शुरुआत स्पेन में हुई थी । शिबानी अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं । शिबानी ने आईपीएल के कई सीजन होस्ट किए हैं ।
5 of 5
Shibani Dandekar
- फोटो : Instagram/ Shibani Dandekar
शिबानी को साल 2017 में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘नूर’ में देखा गया था । इससे पहले वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार’ में भी नजर आ चुकी हैं । अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार के लिए मशहूर शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं ।