अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। इस हफ्ते दो और फिल्में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना रनौत की 'पंगा' रिलीज हुई है। दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम रखा है। वहीं 'छपाक' का तीसरे हफ्ते बुरा हाल है। चलिए आपको बताते हैं 18 दिन बाद दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।
2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 'तानाजी' ने 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़, रविवार को 11.90 करोड़ और सोमवार को 4.70 करोड़ रुपये जुटा लिए। वीकडेज को देखते हुए ये अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है। फिल्म ने अभी तक 228.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म के 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
'तानाजी' में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है जबकि काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में हैं। सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदयभान होता है। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की। दीपिका के जेएनयू जाने की वजह से 'छपाक' खूब चर्चा में तो रही लेकिन उसका फायदा फिल्म को नहीं मिला। पहले 'तानाजी' फिर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' के रिलीज होने के बाद 'छपाक' ज्यादातर सिनेमाघरों से उतर गई है। फिल्म ने 18वें दिन 35 लाख ही कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 35 करोड़ है।
5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
'छपाक' का बजट 45 करोड़ है। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित 'छपाक' में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
बच्चन पांडे की रिलीज डेट बदलते ही परेशान हुए फैंस, 'बेल बॉटम' के साथ अक्षय ने दिया जवाब