बॉलीवुड अपने आप में बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई भी सेलिब्रिटी खुद को अकेला महसूस नहीं करता है। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड सितारे अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
तब्बू से लेकर सुष्मिता तक, ये हैं बॉलीवुड के पांच सितारे जिन्होंने अब तक नहीं की शादी
तब्बू
अभिनेत्री तब्बू की उम्र 47 साल है और अभी तक शादी का कोई प्लान नहीं है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने की वजह के लिए अजय देवगन को जिम्मेदार बताया था। तब्बू ने कहा था, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आज तक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।'
सुष्मिता सेन
सुष्मिता की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है लेकिन सुष्मिता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उन्हें कई हिट फिल्मों में देखा गया है जिनमें 'बीवी नंबर वन', 'मैं हू ना' और 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी फिल्में शामिल हैं। 44 वर्षीय सुष्मिता इन दिनों रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।
अमीषा पटेल
फिल्म 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से तहलका मचाने वालीं अमीषा पटेल ने भी शादी नहीं की। अमीषा आए दिन अपने फोटोज को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। 43 साल की अमीषा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं।
एकता कपूर
टीवी क्वीन एकता कपूर हाल ही में सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। 43 वर्षीय एकता कपूर का शादी करने का कोई इरादा नहीं है।