'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का पॉपुलर सीरियल है और फैंस लंबे समय से इस सीरियल की पॉपुलर किरदार दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं, जिसे अभिनेत्री दिशा वकानी निभाती थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद दिशा ने भी इस शो को अलविदा कह दिया था और इस बात को भी पांच साल बीत गए हैं। बीते दिन खबर आई थी कि टीवी अभिनेत्री राखी विजन सीरियल में दयाबेन के किरदार में नजर आ सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में इस खबर पर मुहर भी लगाई गई थी लेकिन अब राखी विजन ने इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं।
TMKOC: ‘तारक मेहता’ में दयाबेन बनेंगी राखी विजन? पोस्ट शेयर कर बताई वायरल खबर की सारी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 19 Jun 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन