{"_id":"5d3feb528ebc3e6cf4709be1","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-completed-11-years-here-starcast-real-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में ऐसे दिखते हैं 'तारक मेहता' के 10 एक्टर्स, 'चंपक चाचा' को देख खा जाएंगे धोखा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
असल जिंदगी में ऐसे दिखते हैं 'तारक मेहता' के 10 एक्टर्स, 'चंपक चाचा' को देख खा जाएंगे धोखा
टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 11 साल पूरे हो गए हैं। 28 जुलाई 2008 को शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। अब गोकुलधाम सोसायटी में सेलिब्रेशन का मौका हो और कोई कसर बाकी रह जाए ऐसा कैसे हो सकता है। इस मौके पर स्टारकास्ट ने केक काटा और तस्वीरें खिंचवाईं। सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सभी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। पर्दे पर नजर आने वाले शो के स्टारकास्ट असल जिंदगी में बेहद अलग नजर आते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन एक्टर्स का रियल लुक।
जेठालाल (दिलीप जोशी)
जेठालाल का हंसमुख स्वभाव किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनकी पत्नी का किरदार दयाबेन निभा रही हैं लेकिन असल में उनकी पत्नी का नाम जयमाला है। वहीं उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है।
3 of 11
Disha Vakani
- फोटो : social media
दयाबेन (दिशा वकानी)
दिशा वकानी बीते एक साल से शो में नजर नहीं आ रही हैं। मैटरनिटी लीव के बाद से दिशा का शो पर वापसी के लिए इंतजार किया जा रहा था हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह नई दयाबेन की तलाश की जा रही है। सीरियल की बात करें तो दिशा इसमें जेठालाल की पत्नी का किरदार निभा रही थीं। असल में उनके पति का नाम मयूर पंड्या है। दिशा ने मयूर से साल 2015 में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
Munmun Dutta
- फोटो : instagram
बबीता अय्यर (मुनमुन दत्ता)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता अय्यर का रोल निभाने वाली मुनमुन कोलकाता की रहने वाली हैं। मुनमुन अपनी मां के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Amit Bhatt
- फोटो : file photo
चंपक चाचा (अमित भट्ट)
शो में चंपक चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली नाम अमित भट्ट है। अमित भट्ट महज 46 साल के हैं लेकिन सीरियल में वह दोगुनी उम्र का किरदार निभा रहे हैं। सीरियल में बाबू जी बने हैं। असल में वह शादीशुदा है और उनके 2 बच्चे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।