फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में धोखा मिलने पर इस एक्टर ने की थी आत्महत्या की कोशिश, एक्ट्रेस के लिए निगलीं नींद की गोलियां

Mon, 29 Jul 2019 09:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 29 Jul 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
mohit abrol attempted suicide when he found girlfriend actress Manasi Srivastava cheated him
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल - फोटो : file photo
टीवी सीरियल 'रजिया सुल्तान', 'मेरी आशिकी तुमसे ही' और 'तनहाइयां' में नजर आ चुके मशहूर एक्टर मोहित अबरोल ने उस समय आत्महत्या करने की कोशिश की थी जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था। उनका अफेयर लंबे समय तक टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव के साथ रहा है। मोहित अबरोल ने मानसी श्रीवास्तव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

 
mohit abrol attempted suicide when he found girlfriend actress Manasi Srivastava cheated him
mohit abrol - फोटो : social media
अपनी इस पोस्ट में मोहित अबरोल ने कहा है कि मानसी श्रीवास्तव ने उन्हें धोखा दिया और टीवी एक्टर अरहान बहल के साथ भी अफेयर रखा। इस बात का पता चलने के बाद मोहित अबरोल ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। मोहित अबरोल और मानसी श्रीवास्तव का करीब 8 साल की रिश्ता था। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मोहित अबरोल ने मानसी श्रीवास्तव पर ढेर सारे आरोप लगाते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। 
mohit abrol attempted suicide when he found girlfriend actress Manasi Srivastava cheated him
mohit abrol - फोटो : social media
हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। खबर के अनुसार मोहित अबरोल ने पोस्ट में लिखा- 'मैं उनसे (मानसी श्रीवास्तव) दोबारा मिलना चाहता हूूं और अपने तरीके से उन्हें अलविदा करना चाहता हूं। जब मुझे पता चला कि तुम्हारा (मानसी श्रीवास्तव) अफेयर अरहान के साथ तो मैंने नींद की गोलियां खाकर खुद को मारने की कोशिश की थी।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
mohit abrol attempted suicide when he found girlfriend actress Manasi Srivastava cheated him
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल - फोटो : file photo
मोहित अबरोल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं 3 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा लेकिन तुम वहां नहीं थीं। तुम कभी नहीं आईं जब मुझे तुम्हारी जरूर पड़ी। मैंने तुम्हें उस समय जाने दिया था लेकिन जब अरहान ने तुम्हें छोड़ दिया तो तुमने वापस आने की कोशिश की और मेरे जीवन को नरक बना दिया। मैं उस समय तुम्हें अपनी जिंदगी में फिर से ये सोचकर वापस ले आय था कि तुमने गलतियों को सुधार दिया है। मुझे आज तक इस बाद का अफसोस होता है कि मैं तुम्हें वापस क्यों लेकर आया।'
विज्ञापन
mohit abrol attempted suicide when he found girlfriend actress Manasi Srivastava cheated him
मानसी श्रीवास्तव - फोटो : file photo
मोहित अबरोल ने आगे लिखा- 'जो भी हुआ हो लेकिन मुझे अब खुद पर नाज है कि तुमने मेरे साथ जो कुछ भी किया उससे मैं बच गया, लेकिन तुम्हारा कर्मा जल्द तुम्हारे सामने आएगा जिसकी तुम लायक हो।' इसके अलावा मोहित अबोलक ने अपनी इस पोस्ट में और भी कई इमोशनल बातें लिखी हैं। गौरतलब है कि बीती मई मानसी श्रीवास्तव और मोहित अबरोल की सगाई टूटने की खबर आई थी। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले 6 साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed