सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है। अभी तक रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी से लेकर कई अन्य के व्हाट्सएप चैट सामने आ चुके हैं। इस बीच सुशांत के हाउस मैनेजर दीपेश सावंत के व्हाट्सएप चैट का खुलासा हुआ है। यह मैसेज 14 जून को ही भेजा गया था जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत ने 14 जून को फिल्ममेकर कुशल जावेरी को मैसेज भेजा था। दीपेश सावंत ने यह मैसेज सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर किया था। इसी वक्त सुशांत के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश में उनके स्टाफ के बीच अफरा तफरी थी और सभी घबराए हुए थे। हालांकि जो चैट सामने आया है वो बेहद सामान्य है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुशल ने चैट शेयर किया है। दीपेश ने कुशल को मैसेज किया था- 'हाय सर, एसएसआर ने मुझे आपसे कंपनी को लेकर (एक ई कॉमर्स कंपनी) आपसे संपर्क करने के लिए कहा।' कुशल ने दोपहर 2:48 बजे दीपेश को जवाब दिया कि 'क्या भाई (सुशांत) सेफ हैं या नहीं। प्लीज रिप्लाई करो।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/sushantsinghrajput
इसके बाद उन्होंने 3:34 बजे भी मैसेज भेजा। उन्होंने लिखा था, 'भाई हम लोग बाहर हैं, अगर आपको किसी चीज की जरूरत है तो हमें बताइए।' दीपेश ने कुशल के मैसेज का जवाब नहीं दिया। इससे पहले एक इंटरव्यू में कुशल ने बताया था कि वो उस दिन दोपहर में सो रहे थे इस वजह से तुरंत मैसेज का जवाब नहीं दे पाए थे।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : instagram/sushantsinghrajput
इससे पहले कुशल ने सुशांत के कुछ व्हॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए थे। कुशल के मुताबिक, सुशांत किसी भी तरह के डिप्रेशन से नहीं जूझ रहे थे। इस चैट में सुशांत, कुशल को पहले मैसेज करते हैं। जिसमें लिखा है, 'कैसा है भाई? आप स्वस्थ हैं और कमाल कर रहे हैं। आपकी याद आती है। जय शिव शंभू... सुशांत'। सुशांत के इस मैसेज के जवाब में कुशल कहते हैं, 'तुमसे ये सुनकर अच्छा लगा भाई... मेरा स्वास्थ्य अच्छा है। लेकिन संघर्ष सबके लिए है और मैं कोई अपवाद नहीं हूं। आशा करता हूं आपके साथ सब ठीक हो।'