सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। केवल रिया ही नहीं उनका परिवार भी निशाने पर है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार सहित छह लोगों के खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया था। अब सीबीआई अपनी जांच आगे बढ़ाने जा रही है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार पुलिस के निवेदन पर सीबीआई ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के सहयोगी सैमुअल मिरांडा और पू्र्व मैनेजर श्रुति मोदी शामिल हैं। ये सभी सुशांत से जुड़े हुए थे। साथ ही इनका आपस में भी कनेक्शन रहा है।
3 of 5
रिया और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सीबीआई ने ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आने वाले समय में इन छह लोगों के खिलाफ शिकंजा कस सकता है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अभिनेत्री ने 15 करोड़ की हेर फेर की है। आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशानलय ने भी रिया से पूछताछ की।
4 of 5
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया था और केस सीबीआई को सौंप दिया था। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत की जांच को पटना से मुंबई स्थानांनतरित करने का आग्रह किया था। कोर्ट ने रिया की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि बिहार सरकार के पास इस बात के पूरे अधिकार हैं कि वो पटना में एफआईआर दर्ज करे और मामले की जांच सीबीआई से करवाए।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रिपोर्ट के मुताबिक रिया के भाई शौविक, सुशांत के साथ तीन कंपनियों के डायरेक्टर थे। वो अक्सर सुशांत के घर आते जाते रहते थे। वहीं सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर थे। सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया ने ही पिछले साल सैमुअल मिरांडा की नियुक्ति की थी।