फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection and Latest Earning

बॉक्स ऑफिस: 'हैवान' की दस्तक ने 'हनुमान अंश' पर क्या असर डाला? 'मिर्जापुर' की धमक जारी; इतना किया कलेक्शन

Fri, 11 Sep 2026 08:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 11 Sep 2026 08:28 AM IST
सार

Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस धमक के बीच आज 'हैवान' रिलीज हो गई है। जानिए सिनेमाघरों में लगी फिल्मों का हाल कैसा है?

विज्ञापन
Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection and Latest Earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद आज 11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज हो रही है। इस बीच भारत में भी कमाई का सिलसिला जारी है। वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बीते दिन गुरुवार को इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन जुटाया? जानिए

विज्ञापन

Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection and Latest Earning
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

'हनुमान अंश' का कलेक्शन कितना?
07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म महीनेभर बाद भी थिएटर्स में दमक रही है। वीकडेज में भी इस फिल्म को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को 35वें दिन इस फिल्म ने दस करोड़ रुपये का कारोबार किया। हनुमान अंश का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 163.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection and Latest Earning
हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला

'हनुमान अंश' ने छठे वीक में किया प्रवेश
फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांच वीक पूरे हो चुके हैं। आज शुक्रवार से इसने छठे सप्ताह में कदम रखा है। इस फिल्म का क्रेज देखते हुए उम्मीद है कि इसकी कमाई अभी इसी रफ्तार से जारी रहने वाली है। हफ्ते दर हफ्ते 'हनुमान अंश' की कमाई के आंकड़े कुछ इस तरह हैं:
 

पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपए  

दूसरा हफ्ता: 40 लाख रुपए  

तीसरा हफ्ता: 10.40 करोड़ रुपए  

चौथा हफ्ता: 61 करोड़ रुपए  

पांचवां हफ्ता: 90.25 करोड़ रुपए 

विज्ञापन

Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection and Latest Earning
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब

'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन
फिल्म 'मिर्जापुर' 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी धुआंधार कमाई जारी है। बुधवार को छठे दिन इसने 12.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, कल गुरुवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, गुरुवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 148.46 करोड़ रुपये हो चुका है। 

  • ओपनिंग डे पर इसने 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • दूसरे दिन फिल्म ने फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई 36 करोड़ रुपये रही।
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये रहा। 
  • रिलीज के पांचवे दिन इसने 15.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection and Latest Earning
'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla

'टॉक्सिक' का कारोबार कितना हुआ?
यश की मेगा बजट फिल्म 'टॉक्सिक' की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब है। इसकी कमाई लगातार गिर रही है। बुधवार को 15वें दिन इसने 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन गुरुवार को कलेक्शन सिर्फ 39 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म का 16 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 248.24 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके कलेक्शन के आंकड़े देखते हुए लग रहा है कि यह जल्द ही टिकट खिड़की से विदा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed