फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   akshay kumar and Saif ali khan Starrer priyadarshan film Haiwaan to be released today

एक्सक्लूसिव: सैफ ने सुनाई अक्षय से दोस्ती की कहानी, पहली बार कहां मिले थे दोनों? 18 साल बाद ‘हैवान’ में आए साथ

Fri, 11 Sep 2026 06:23 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Fri, 11 Sep 2026 06:23 AM IST
सार

Haiwaan: फिल्म ‘हैवान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों की दोस्ती की कहानी तीन दशक से भी ज्यादा पुरानी है। अमर उजाला से बातचीत में खुद सैफ ने हमें बताया कि अक्षय से पहली बार उनकी मुलाकात कब और कहां हुई थी?

विज्ञापन
akshay kumar and Saif ali khan Starrer priyadarshan film Haiwaan to be released today
अक्षय और सैफ का याराना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद फिर एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की पिछली फिल्म ‘टशन’ थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी।  हालांकि, ‘हैवान’ से साथ वापसी करने वाली यह जोड़ी वैसी नहीं है, जैसी दर्शकों ने पहले देखी थी। इस बार सैफ हीरो हैं और अक्षय नेगेटिव रोल में हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय ने फिल्म के निर्देशक से यह भूमिका खुद मांगी थी। 

विज्ञापन

‘हैवान’ दोनों की साथ में छठी फिल्म 
बहरहाल, बात करें अक्षय और सैफ की दोस्ती और फिल्मों की तो दोनों अब तक साथ में पांच फिल्में कर चुके हैं। ‘हैवान’ दोनों की साथ में छठी फिल्म है। दोनों की दोस्ती कब और कहां शुरू हुई? इस बारे में सैफ अली खान ने अमर उजाला से जिक्र किया।

विज्ञापन

akshay kumar and Saif ali khan Starrer priyadarshan film Haiwaan to be released today
फिल्म 'ये दिल्लगी' के एक सीन में अक्षय, काजोल और सैफ - फोटो : imdb

पहली बार कहां मिले अक्षय और सैफ?
सैफ और अक्षय की पहली मुलाकात ओबेरॉय होटल की एक लिफ्ट में हुई थी। दोनों उस समय अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। उसी दौर को याद करते हुए सैफ ने कहा, ‘मैं अक्षय को एकदम शुरुआत से जानता हूं। पहली बार मैंने उनको ओबेरॉय होटल की एक लिफ्ट में देखा था। उनका भी संघर्ष चल रहा था और मैं भी सोचता था कि किससे मिलूं, कैसे अपना करियर शुरू करूं? हम दोनों के लिए वह एक सा ही समय था।’

akshay kumar and Saif ali khan Starrer priyadarshan film Haiwaan to be released today
अक्षय और सैफ पर फिल्माया गया फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का टाइटल सॉन्ग सुपरहिट रहा - फोटो : सोशल मीडिया

पहली मुलाकात में क्या हुआ?
सैफ बताते हैं कि पहली मुलाकात में ही दोनों को यह अंदाजा हो गया था कि उनके स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। सैफ ने कहा, ‘वो शुरू से अपने काम को लेकर बहुत गंभीर थे और मैं बहुत नासमझ था, मजाकिया था और बेपरवाह था। हम दोनों एक-दूसरे को देखकर हंसते थे कि बिल्कुल अलग तरह के लोग हैं। फिर हम दोनों की पहली फिल्म की शूटिंग का मौका आया। हमने शिमला में करीब 40 दिन साथ बिताए और यहीं से हमारी दोस्ती गहरी होती चली गई।’

18 साल साथ काम क्यों नहीं किया?
‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और बाद में ‘टशन’ तक दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। सैफ इस रिश्ते को बड़े-छोटे भाई जैसा बताते हैं। उन्होंने कहा, ‘अक्षय के साथ मैंने बहुत अच्छी फिल्में की हैं। लेकिन वो पुराने दिनों की याद दिलाने वाली बातें थीं। ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘ये दिल्लगी’ खासकर। हमारी रिलेशनशिप भी बड़े-छोटे नटखट भाई की तरह रहा है। इसके बाद साल 2008 में ‘टशन’ आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन हम दोनों के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया। उसके बाद करीब 18 साल तक हम दोनों को साथ काम करने का अच्छा मौका नहीं मिला।'

 

विज्ञापन

akshay kumar and Saif ali khan Starrer priyadarshan film Haiwaan to be released today
फिल्म 'टशन' के एक सीन में अक्षय और सैफ - फोटो : X

अक्षय ने खुद कहा- क्या यह रोल मैं कर लूं? 
‘हैवान’ में अक्षय की एंट्री का किस्सा भी कम दिलचस्प नहीं है। फिल्म के दूसरे किरदार के लिए कुछ अभिनेताओं से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान प्रियदर्शन, अक्षय के साथ शूटिंग कर रहे थे। सैफ ने बताया, ‘यह फिल्म जब प्रियदर्शन जी ने पहले मुझे ऑफर की थी, तो दूसरे किरदार के लिए कोई तय नहीं था। उन्होंने दो अभिनेताओं से बात की थी, जिनके कुछ मसले थे। जब बातचीत चल रही थी, प्रियदर्शन जी अक्षय जी के साथ शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरा किरदार अभी तक तय नहीं हुआ। तो अक्षय एक सीन देने के बाद बोले- क्याें ना यह रोल मैं खुद कर लूं?

सैफ ने आगे कहा, ‘प्रियदर्शन जी ने अक्षय से पूछा कि क्या वह वाकई यह रोल करना चाहते हैं? क्योंकि यह एक नेगेटिव रोल है तो अक्षय ने जवाब दिया– हां, मुझे मजा आएगा।  यह बात जब प्रियदर्शन जी ने मुझे फोन करके बताई तो पहले मुझे यकीन नहीं हुआ। फिर लगा, ये तो हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। तो मैंने इसे फिर तोहफा की तरह लिया कि अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे ने उस फिल्म के लिए हां कह दी जिसमें मैं लीड हीरो हूं।’

akshay kumar and Saif ali khan Starrer priyadarshan film Haiwaan to be released today
'हैवान' की शूटिंग के दौरान प्रियदर्शन के साथ अक्षय और सैफ - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ती ऐसी कि 18 साल बाद भी वही बचपना
सैफ बताते हैं कि कितनी भी समय क्यों ना गुजर जाए। अक्षय से मिलते ही वो फिर से वापस उसी दौर में पहुंच जाते हैं। सैफ ने कहा, ‘अभी भी हम दोनों में वही बचपना है। प्रियदर्शन भी बोलते हैं कि तुम दोनों बच्चे की तरह क्यों बन जाते हो? वही बचकानी बातें करना और सब। जब भी मिलते हैं, वो एहसास वापस आ जाता है। इतने साल में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन अक्षय के साथ बैठते ही वही पुरानी बातें लौट आती हैं।’

इन फिल्मों में साथ दिखे अक्षय-सैफ  

  • ये दिल्लगी (1994) 
  • मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994) 
  • तू चोर मैं सिपाही (1996) 
  • आरजू (1999) 
  • टशन (2008)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed