सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने उनके रिलेशनशिप को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए। सैमुअल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों के बीच किसी वजह से ब्रेकअप हो गया। इस खबर के बाद अब सारा अली खान और सैमुअल की तस्वीर सामने आई है।
Sushant Singh: सुशांत के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गई थीं सारा अली खान! एयरपोर्ट से निकलते हुए पुरानी तस्वीर वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तस्वीर जनवरी 2019 की है। जहां सारा अली खान और सैमुअल मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलते हुए दिखे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस वक्त सुशांत और सारा थाईलैंड ट्रिप के बाद वापस लौटे थे। सैमुअल उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे।
सैमुअल, सारा के साथ थे जबकि सुशांत दूसरे गेट से निकले थे। सुशांत नहीं चाहते थे कि उन्हें साथ में कैमरे में कैद किया जाए। बताया जा रहा है तस्वीर तीन जनवरी 2019 की है। सुशांत और सारा की फिल्म 'केदारनाथ' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अच्छे रिस्पॉन्स के बाद दोनों छुट्टी बिताने के लिए साथ रवाना हो गए थे।
बता दें कि सैमुअल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मुझे याद है कि 'केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सुशांत और सारा को पूरी तरह से प्यार हो गया था। दोनों को अलग करना मुश्किल था। दोनों बहुत ही प्योर और बचपन की मासूमियत से भरे हुए थे। सुशांत और सारा में एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान था, जो आजकल रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।'
सैमुअल होकिप ने आगे लिखा था- 'सारा, सुशांत के साथ उनके जीवन में मौजूद परिवार, दोस्त और स्टाफ सभी का सम्मान करती थीं। मुझे आश्चर्य है कि 'सोनचिरैया' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। क्या वो बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी भी तरह के बनाए गए दबाव के कारण हुआ था?'
We accept the love we think we deserve -Stephen Chbosky
A post shared by Samuel Haokip (@jamlenpao) on