बॉलीवुड में ऐसे कम ही
स्टार किड्स रहे हैं जो फिल्मों में अपने
सुपरस्टार पेरेंट्स जैसा रुतबा और स्टारडम हासिल कर पाए लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे काम किए जिससे दुनियाभर में तो उनके नाम का डंका बजा ही साथ ही पेरेंट्स का नाम भी
गर्व से ऊंचा किया।
ऐसे ही स्टार किड्स में से एक हैं राहुल खन्ना। सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को बेशक आपने फिल्मों में कम ही देखा होगा लेकिन दुनियाभर में उनके नाम के खूब चर्चे हैं। राहुल खन्ना जाने-माने ब्लॉगर हैं और हर तरफ उनके लेखन की खूब चर्चा होती है।
ब्लॉग के अलावा राहुल खन्ना कई इंटरनेशनल मैग्जीन के लिए भी लिखते हैं जिनमें वोग, मैरी क्लेयर, जीक्यू और हार्पर बाजार जैसी मैग्जीन शामिल हैं।
राहुल खन्ना ने हमेशा ही खुद को भीड़ से अलग रखने की कोशिश की। वो हमेशा से ही अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते थे। शायद यही वजह रही कि उन्हें बॉलीवुड भाया नहीं। 90 के दशक में जब स्टार्स की नई पीढ़ी हिंदी फिल्मों तक ही सीमित थी और उन्हीं में अपना करियर बनाने के सपने देख रही थी उस वक्त राहुल खन्ना पहले ऐसे स्टार के तौर पर उभरे थे जिन्होंने किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम किया।
राहुल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में आई दीपा मेहता की फिल्म '1947 अर्थ' से की थी। इस फिल्म में राहुल खन्ना की दमदार एक्टिंग और पर्सनेलिटी का जादू छा गया जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।